एक परिवार को पांच-पांच इंदिरा आवास
Updated at : 09 Jun 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

गजब की दरियादिली . मामला उधवा के पूर्वी पंचायत का, वरीय पदाधिकारियों से की गयी शिकायत इंिदरा आवास के आवंटन में गड़बड़झाला की पराकाष्ठा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विभाग कुछ जाने समझे ही इसे मुहैया करा देती है. उधवा : एक तरफ गरीबों को सर छुपाने को छत नहीं है. […]
विज्ञापन
गजब की दरियादिली . मामला उधवा के पूर्वी पंचायत का, वरीय पदाधिकारियों से की गयी शिकायत
इंिदरा आवास के आवंटन में गड़बड़झाला की पराकाष्ठा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विभाग कुछ जाने समझे ही इसे मुहैया करा देती है.
उधवा : एक तरफ गरीबों को सर छुपाने को छत नहीं है. घर का सपना सच करते करते उनकी जिंदगी बीत जाती हैृ वहीं प्रशासन की दरियादिली तो दिखिये कि एक ही परिवार को पांच बार इंदिरा आवास मुहैया करा दिया जाता है. अब जब मामले पर हो हंगामा शुरू हुआ तो प्रशासन ने ही इसकी जांच का आदेश जारी कर दिया है. यह कैसे संभव हो पाया यह तो जांच के बाद ही साफ हो पायेगा. मामला उधवा के पूर्वी पंचायत का है.
यहां कभी पत्नी के नाम पर तो कभी पति तो कभी बहू तो कभी बेटे के नाम पर इंदिरा आवास दिया गया है. यह आवास अलग-अलग वित्तीय वर्ष में आवंटित किया गया है. नियमानुसार एक परिवार को एक बार ही इंदिरा आवास दिया जा सकता है. मिली जानकारी के अनुसार इस पंचायत में इंदिरा आवास योजना के आवंटन में गड़बड़ी को लेकर एक गुमनाम शिकायत पत्र बीडीओ, एसडीओ एवं वरीय पदाधिकारी को भी दिया गया है. जिस पर पदाधिकारी ने जांच के आदेश दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




