ग्रामीण इलाकों में मलेरिया से आधा दर्जन से अधिक आक्रांत

Updated at : 09 Jun 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में मलेरिया से आधा दर्जन से अधिक आक्रांत

साहिबगंज : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मलेरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है. जिला सदर अस्पताल व राजमहल अनुमंडल अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज के लिये मलेेरिया पीड़ित मरीज आने लगे हैं. बुधवार को जिला सदर अस्पताल में मलेरिया रोग से पीड़ित 7 से 8 मरीज इलाजरत थे. संबंध में […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मलेरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है. जिला सदर अस्पताल व राजमहल अनुमंडल अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज के लिये मलेेरिया पीड़ित मरीज आने लगे हैं. बुधवार को जिला सदर अस्पताल में मलेरिया रोग से पीड़ित 7 से 8 मरीज इलाजरत थे. संबंध में जिला सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ एके झा ने कहा कि मलेरिया रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है. जरूरत है सावधानी बरतने की.

कहते हैं डीएस : जिला सदर अस्पताल के अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि मलेरिया पीड़ितों की संख्या में वृद्धि हो रही है. जिसे ध्यान में रखते हुए सभी चिकित्सक व कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है. जिला अस्पताल में मलेरिया की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola