तालझारी में दो नकाबपोश ने घर में घुस कर मारी गोली, गंभीर

तालझारी : थाना क्षेत्र के करणपुरा पंचायत अंतर्गत कैरासोल गांव में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे दो अज्ञात अपराधियों ने घर घुस कर बैजल मरांडी (48) नामक एक व्यक्ति को गोली मार दी. घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर […]
तालझारी : थाना क्षेत्र के करणपुरा पंचायत अंतर्गत कैरासोल गांव में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे दो अज्ञात अपराधियों ने घर घुस कर बैजल मरांडी (48) नामक एक व्यक्ति को गोली मार दी. घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर किया गया. जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अनुदीप सिंह, पुलिस निरीक्षक गजेंद्र प्रसाद सिंह व थाना प्रभारी प्रयाग दास घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




