चना दाल का यह हलवा बन जाएगा आपका फेवरेट, जानें मिनटों में बनने वाली आसान रेसिपी

चना दाल का हलवा बनाने की रेसिपी Pic Credits: YouTube
Chana Dal Halwa Recipe: अगर आप घर पर आसानी से बनने वाला एक टेस्टी और रिच डेजर्ट ढूंढ रहे हैं, तो यह चना दाल हलवा रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. इसकी खुशबू, क्रीमी टेक्सचर इसे सभी का फेवरेट बना देता है.
Chana Dal Halwa Recipe: अगर आप घर पर कुछ मीठा और आसानी से मिनटों में तैयार हो जाने वाला डेजर्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो चना दाल का हलवा आपके लिए एक जबरदस्त चॉइस है. यह हलवा खाने में काफी टेस्टी होता है और आप इसे सिर्फ खास मौकों पर ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के साथ बैठकर वीकेंड पर भी एन्जॉय कर सकते हैं. इस डिश की सबसे खास बात है इससे आने वाली खुशबू और इसका जबरदस्त टेक्सचर. जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो इसका स्वाद सिर्फ बड़ों को नहीं, बल्कि बच्चों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है. आप इसे काफी कम चीजों का इस्तेमाल करके ही घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं शेफ कुणाल कपूर की इस आसान रेसिपी को जिसे फॉलो करके आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा चना दाल का हलवा तैयार कर सकते हैं.
चना दाल का हलवा बनाने की सामग्री
- 1 कप चना दाल
- 1 कप पानी
- 3 चम्मच घी
- 3 चम्मच चीनी या स्वाद के अनुसार
- एक चौथाई कप दूध
- 2 चम्मच इलायची पाउडर
- 5 बादाम कटे या फिर कद्दूकस किए हुए
यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल मूंग दाल उत्तपम, सुबह की भागदौड़ के लिए बेस्ट रेसिपी
चना दाल का हलवा बनाने की रेसिपी
- चना दाल का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को कुकर में पानी डालकर करीब 20 मिनट तक उबाल लें. फिर उसका पानी निकालकर दाल को अच्छे से पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें.
- अब एक कढ़ाई में थोड़ा घी डालें और उसमें दाल का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर भूनें. इसके बाद इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं.
- अब इसमें बचा हुआ घी डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि हलवा जले नहीं. जब हलवे से घी अलग होने लगे और रंग थोड़ा ब्राउन हो जाए, तब इसमें दूध डाल दें. इससे हलवा और स्मूद हो जाएगा.
- लास्ट में ऊपर से बादाम डालकर गार्निश करें. आप अगर चाहें तो इसे थोड़ा ठंडा करके फ्रिज में रख सकते हैं और खाने से पहले हल्का गर्म करके सर्व करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




