CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Apr 2026 10:45 AM

विज्ञापन

स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

CBSE Board 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. बोर्ड परीक्षा दे चुके लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने अंक ऑनलाइन माध्यम से आसानी से चेक कर सकेंगे. इस बार भी रिजल्ट देखने के लिए कई प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वेबसाइट पर ज्यादा लोड होने की समस्या से बचा जा सके.

विज्ञापन

CBSE Board 10th Result 2026: CBSE आमतौर पर 10वीं का रिजल्ट मई के महीने में जारी करता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी रिजल्ट मई के पहले या अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जारी हो सकता है. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर नजर बनाए रखें.

CBSE की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “CBSE Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.

DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

  • सबसे पहले DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें.
  • अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें.
  • अगर नया अकाउंट है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें.
  • “Education” सेक्शन में जाएं.
  • CBSE को चुनें और Class 10 Marksheet लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.

IndiaResults.com पर ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले indiaresults.com वेबसाइट पर जाएं.
  • “CBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें.
  • सबमिट बटन दबाएं.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

IndiaResults.com एक थर्ड पार्टी वेबसाइट है जहां भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है. इसपर रिजल्ट से पहले रजिस्ट्रेशन का विकल्प भी मिलता है. इसमें रोल नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल की मदद से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दिए गए सभी विवरण जरूर जांच लें. अगर किसी तरह की गलती मिलती है तो तुरंत अपने स्कूल या CBSE से संपर्क करें. इसके अलावा जो छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, मार्कशीट के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola