अनंत अंबानी के प्री-बर्थडे पार्टी में 'धुरंधर' का धमाका, रणवीर सिंह ने बिखेरा जलवा

अनंत अंबानी की प्री बर्थडे पार्टी के दौरान जुटे सिलेब्रिटी
Anant Ambani Birthday: अनंत अंबानी के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया. जामनगर में हुए इस ग्रैंड इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें कई बड़े बॉलीवुड सितारे नजर आ रहे हैं. देखिए वीडियो…
Anant Ambani Birthday: गुजरात के जामनगर में एक बार फिर बॉलीवुड सितारों का मेला लगा है. मौका है अनंत अंबानी के 30वें जन्मदिन का, जिसे अंबानी परिवार पूरे शाही अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है. बर्थडे से एक दिन पहले हुए प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने अपनी एनर्जी और परफॉर्मेंस से महफिल लूट ली.
दरअसल, 9 अप्रैल को हुए इस खास जश्न की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. पार्टी में शाहरूख खान और सलमान खान समेत कई बड़े सितारे नजर आए. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह की रही, जिन्होंने अपने अलग अंदाज से सभी का दिल जीत लिया.
डूबा डूबा रहता हूं गाते दिखे रणवीर सिंह
वीडियो में रणवीर सिंह को सूफी कॉन्सर्ट के दौरान ‘डूबा डूबा रहता हूं’ गाते देखा गया. उनकी आवाज और अंदाज ने पूरे माहौल को एकदम रिलैक्स और यादगार बना दिया. वहां मौजूद लोगों ने भी उनकी इस परफॉर्मेंस को खूब एंजॉय किया. इस खास मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मंकीत सिंह ने रणवीर की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा कि रणवीर न सिर्फ एनर्जेटिक हैं, बल्कि बेहद प्यार से मिलने वाले इंसान भी हैं और म्यूजिक के लिए उनका जुनून काबिले-तारीफ है.
धुरंधर 2 की सफलता एंजॉय कर रहे रणवीर
बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी का यह बर्थडे सेलिब्रेशन पूरी तरह से ग्लैमरस और स्टार-स्टडेड रहा, जहां हर किसी ने अपने अंदाज में इस खास दिन को यादगार बनाया. वहीं रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता को भी एंजॉय कर रहे हैं.
यह भी पढे़ं: अर्जुन कपूर को अचानक क्या हुआ? इंस्टा पर किया अजीबोगरीब पोस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




