चाइना क्ले के अवैध खनन की प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 05 Jun 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
चाइना क्ले के अवैध खनन की प्राथमिकी दर्ज

राजमहल : मंगलहाट में अवैध रूप से चाइना क्ले की खुदाई कर रहे कोलकाता की एक कंपनी डालमियां एजेंसी की आरक्यूएस चाइना क्ले एंड सिलिका सैंड कंपनी के विरुद्ध खनन विभाग ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. बता दें कि खनन पदाधिकारी फेंकू राम ने उक्त चाइना क्ले के खदान पर छापेमारी की थी. जहां से […]

विज्ञापन

राजमहल : मंगलहाट में अवैध रूप से चाइना क्ले की खुदाई कर रहे कोलकाता की एक कंपनी डालमियां एजेंसी की आरक्यूएस चाइना क्ले एंड सिलिका सैंड कंपनी के विरुद्ध खनन विभाग ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. बता दें कि खनन पदाधिकारी फेंकू राम ने उक्त चाइना क्ले के खदान पर छापेमारी की थी.

जहां से एक जेसीबी मशीन भी जब्त किया था. इसके बाद से कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही थी. मामला खनन पदाधिकारी के बयान पर कांड संख्या कांड संख्या 81/16 खान एव खनिज 1957 की धारा 21 एवं झारखंड लघुखनिज समुदान नियमावली 2004 के नियम 54 एवं 379 भादवि के तहत मामला दर्ज कराया है. उधर जब्त जेसीबी के चालक मुन्नापटाल निवासी श्रवण मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ट्रक चालक को भी भेजा जेल : उधर शुक्रवार को जब्त किये गये एक अन्य गिट्टी लदे ट्रक के मालिक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. खनन पदाधिकारी फेंकू राम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार ट्रक मालिक सह चालक करबल्ला का रहने वाला देवीचरण मंडल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola