अवैध संबंध का विरोध करना महंगा पड़ा

Updated at : 04 Jun 2016 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध संबंध का विरोध करना महंगा पड़ा

उपलब्धि . जनार्दन हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, डीएसपी ने पत्रकारों से कहा साहिबगंज :पत्नी के साथ साढू व उनके भाई के द्वारा अवैध संबंध का विरोध करना जनार्दन को महंगा पड़ा था. यह कारण उसकी हत्या की थी. यह बातें सदर डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेस काॅफ्रेंस में कही. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

उपलब्धि . जनार्दन हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, डीएसपी ने पत्रकारों से कहा

साहिबगंज :पत्नी के साथ साढू व उनके भाई के द्वारा अवैध संबंध का विरोध करना जनार्दन को महंगा पड़ा था. यह कारण उसकी हत्या की थी. यह बातें सदर डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेस काॅफ्रेंस में कही. उन्होंने कहा कि बड़ी कोदरजन्ना पटवर टोला निवासी जनार्दन मंडल अपने घर से महादेवगंज अपने पुराने घर आ रहे था.
इसी बीच किशन प्रसाद में रह रहे साढू संजय मंडल के भाई विजय मंडल उर्फ बीजु मंडल के साथ जनार्दन मंडल ने पत्नी को देखा. जिसका विरोध जनार्दन मंडल ने किया. जिस कारण हत्या के एक सप्ताह पूर्व दोनों के साथ मारपीट हुई. लेकिन घटना के दिन 27 मई के शाम जब जनार्दन अपने मां के घर महादेवगंज किशन प्रसाद होकर जा रहे थे इसी बीच साढू संजय मंडल उसके भाई विजय मंडल व उनके दोस्त धर्मेंद्र ठाकुर ने मिलकर दबिया, झोरनी से सिर पर वार कर हत्या कर दी.
हत्या के एक सप्ताह पूर्व हुई थी मारपीट
पूछताछ में महिला ने उगले आरोपितों के नाम
27 मई को हत्या के बाद ही जनार्दन के शव को आरोपितों ने किशन प्रसाद व लालबथानी दियारा के सीमावर्ती क्षेत्र में फेंक दिया था. डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि दूसरे दिन मृतक के पत्नी ने शव की पहचान की लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पत्नी से पूछताछ की तथा कॉल डिटेल्स निकाला गया तो विजय मंडल व मृतक के पत्नी के बीच हत्या के दिन आठ बार बात करने का डिटेल्स निकला. महिला के साथ कड़ाई से पूछताछ करने के बाद अवैध संबंध की बात स्वीकारी तथा इस हत्या में शामिल विजय मंडल व धर्मेंद्र ठाकुर को हत्या में उपयोग करने वाले झोरनी के साथ बरामद कर गिरफ्तार किया गया.
पत्रकार वार्ता में ये भी थे मौजूद
मुफस्सिल थाना प्रभारी बी चतुर्वेदी, सअनि रत्नेश्वर साह, अवलदार देवेंद्र प्रसाद, रामाशीष यादव, पुलिस राजाराम महतो, चुंडा हांसदा, बेरगा सिंह हेंब्रम, सुधीर यादव, रवींद्र कुमार पाल, सुदेश्वर बैठा के कड़ी मेहनत के बाद पकड़ कर लाया गया. जहां दोनों को कांड संख्या 33/16 धारा 302,201, भादवि के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. मौके पर सदर इंस्पेक्टर अजीत कुमार, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी ऋषिकेश राय भी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola