लंबित मामलों का निष्पादन जल्द करें

साहिबगंज : लंबित मामलों व कांड का निष्पादन जल्द करें. यह बातें जीआरपी रेल इंस्पेक्टर रामाकांत राम ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा बैठक में कही. श्री राम ने कहा कि पिछले महीने में हुई घटना का उद्भेदन, लंबित वारंट, कुर्की जब्ती संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें. यात्रियाें […]
साहिबगंज : लंबित मामलों व कांड का निष्पादन जल्द करें. यह बातें जीआरपी रेल इंस्पेक्टर रामाकांत राम ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा बैठक में कही. श्री राम ने कहा कि पिछले महीने में हुई घटना का उद्भेदन, लंबित वारंट, कुर्की जब्ती संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें. यात्रियाें की सुविधा व सुरक्षा मुहैया कराने के लिए सजग रहें. इस अवसर पर जीआरपी थाना प्रभारी अकबल अली खान,
बरहरवा जीआरपी थाना प्रभारी यदु मुर्मू, पाकुड़ जीआरपी थाना प्रभारी त्रिभुवन भगत उपस्थित थे. इधर, सदर इंस्पेक्टर अजीत कुमार के कार्यालय में भी अपराध की समीक्षा बैठक हुई. इसमें लंबित कांडों को अविलंब निष्पादन का निर्देश दिया. इस अवसर पर नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी बी चतुर्वेदी, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी ऋषिकेश राय, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी उमेश राम उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




