रायशुमारी में भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव अटका

Updated at : 02 Jun 2016 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
रायशुमारी में भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव अटका

विधायक अनंत व ताला के मतदान के बाद होगा निर्णय साहिबगंज: भाजपा जिलाध्यक्ष के लिये बुधवार को रांची में जिला प्रभारी प्रदीप वर्मा और प्रेम सिंह की उपस्थिति में रायशुमारी प्रदेश कार्यालय में हुई. साहिबगंज से कुंदन सिंह, वर्तमान जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, युवा नेता उमा दुबे, आनंद मोदी के बीच कांटे की टक्कर पर रायशुमारी […]

विज्ञापन

विधायक अनंत व ताला के मतदान के बाद होगा निर्णय

साहिबगंज: भाजपा जिलाध्यक्ष के लिये बुधवार को रांची में जिला प्रभारी प्रदीप वर्मा और प्रेम सिंह की उपस्थिति में रायशुमारी प्रदेश कार्यालय में हुई. साहिबगंज से कुंदन सिंह, वर्तमान जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, युवा नेता उमा दुबे, आनंद मोदी के बीच कांटे की टक्कर पर रायशुमारी हुई. लेकिन फैसला नहीं हो सका. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनपहाड़ निवासी युवा नेता कुंदन सिंह को 14 वोटर में 8 वोटर का समर्थन मिला है.
जबकि तीन-तीन वोटर का समर्थन उज्ज्वल मंडल, उमा दुबे व आनंद मोदी को मिला है. कुंदन सिंह को मंडरो, तालझारी, बरहरवा, राजमहल ग्रामीण, बोरियो, कमल भगत व रणधीर सिंह का समर्थन मिला है. जबकि साहिबगंज नगर, राजमहल नगर, उधवा, पतना का समर्थन इन दो लोगों को मिला है. बरहेट के प्रखंड अध्यक्ष रांची नहीं पहुंचे. जबकि भाजपा के एक प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणेश तिवारी को वोट का अधिकार नहीं दिया गया.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष सह बोरियो विधायक ताला मरांडी एवं राजमहल विधायक अनंत ओझा ने अभी अपना मत नहीं डाला है. इन दोनों के मतदान के बाद ही जिलाध्यक्ष का फैसला हाे पायेगा. रायशुमारी में देर शाम तक कुंदन सिंह प्रथम व दूसरे स्थान पर उज्ज्वल मंडल चल रहे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार 16 जून को पार्टी के दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक के बाद ही नये जिलाध्यक्ष की घोषणा किये जाने का संभावना है. बुधवार को ताला मरांडी बोरियो में तथा विधायक अनंत ओझा क्षेत्र में ही थे. इधर सुबह से ही रांची में अपने समर्थकाें एवं वोटरों को रिझाने के लिये होटल में सभी लोग लगे रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola