एसपी से पुत्र की बरामदगी की गुहार 15 मई से लापता है संजीव

Updated at : 31 May 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी से पुत्र की बरामदगी की गुहार 15 मई से लापता है संजीव

साहिबगंज : एसपी पी मुरुगन से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सकरीगली से 15 मई से लापता संजीव कुमार पासवान की बरामदगी की गुहार लगायी है. इसको लेकर उसके माता-पिता ने एसपी को आवेदन दिया है. आवेदन में थाना प्रभारी पर असहयोग करने का आरोप लगाया है. लापता युवक की मां प्रमिला देवी ने आवेदन में […]

विज्ञापन

साहिबगंज : एसपी पी मुरुगन से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सकरीगली से 15 मई से लापता संजीव कुमार पासवान की बरामदगी की गुहार लगायी है. इसको लेकर उसके माता-पिता ने एसपी को आवेदन दिया है. आवेदन में थाना प्रभारी पर असहयोग करने का आरोप लगाया है. लापता युवक की मां प्रमिला देवी ने आवेदन में कहा कि संजीव 15 मई को सुबह 4:30 बजे दौड़ने के लिए सकरीगली रेलवे मैदान गया था. इसके बाद वह लापता हो गया.

इस दौरान किरण कुमारी ने सूचना दी कि संजय यादव, मिट्ठू यादव, श्लोक यादव, आनंदी यादव, पप्पू यादव, प्रणव घोष व छह से सात लोगों ने संजीव को समदानाला के पास एक विद्यालय में बांधकर रखा है. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. इसके बाद मुफस्सिल थाना समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंची. अब तक संजीव का कोई पता नहीं चला है. इधर, एसपी पी मुरूगन ने बताया कि इस मामले की पूरी जानकारी नही है. ऐसी बात है तो मामला गंभीर है. संबंधित थाना से इसकी जानकारी लेता हूं. कानूनी कार्रवाई की जायेगी. दोषी को बख्शा नहीं जायेगा.

नपं की दो सड़क पीडब्ल्यूडी को नहीं होगी स्थानांतरित
नप बोर्ड की मासिक बैठक आयोजित
टाउन हॉल पोखरिया पथ व चैती दुर्गा से संत जेवियर्स स्कूल तक पथ का निर्माण कराने पर मुहर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola