43 बोरी सरकारी दलिया जब्त
Updated at : 29 May 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

खुलासा . आये दिन पकड़ी जा रही सरकारी अनाजों की चोरी मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के गांधी नगर ग्राम में सदर एसडीओ मृत्युंजय बरनवाल ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए शनिवार को लालू ओझा के घर से कालाबाजारी के लिए रखा गया 43 बोरी आंगनबाड़ी केंद्र में सप्लाय किये जाने वाली […]
विज्ञापन
खुलासा . आये दिन पकड़ी जा रही सरकारी अनाजों की चोरी
मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के गांधी नगर ग्राम में सदर एसडीओ मृत्युंजय बरनवाल ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए शनिवार को लालू ओझा के घर से कालाबाजारी के लिए रखा गया 43 बोरी आंगनबाड़ी केंद्र में सप्लाय किये जाने वाली दलिया बरामद किया है. इस संबंध में सदर एसडीओ मृत्युंजय बरनवाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि लालू ओझा के घर में आंगनबाड़ी में सप्लाई किये जाने वाले बच्चों को पोषाहार में प्रयुक्त होने वाले दलिया बरामद होना दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार का उद्देश्य है कि बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में दिया जाता है.
उन्होंने थाना प्रभारी उमेश राम को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति कालाबाजारी में संलिप्त है उसके ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया. एसडीओ श्री बरनवाल से पूछे जाने पर बताया कि इस घटना में संलिप्त लालू ओझा समेत चार लोगाें पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. एसडीओ श्री बरनवाल ने लालू ओझा के घर से एक मोबाइल बरामद किया है और बताया कि मोबाइल से कॉल डिटेल्स खंगालने के बाद सारा बिचौलिये सामने आ जायेगा. फिलहाल बरामद माल को आंगनबाड़ी सेविका सुशीला देवी के घर रखा गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.सरकारी अनाजों की कालाबाजारी पर प्रशासन ने दिखायी सख्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




