नहीं पकड़ा जा सका मास्टर माइंड सैफुद्दीन

Updated at : 27 May 2016 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं पकड़ा जा सका मास्टर माइंड सैफुद्दीन

अब तक बरामद नहीं हो सका लूटा गया रुपया पांच दिन बाद भी छह अपराधी अब तक पुलिस पकड़ से दूर साहिबगंज : लाल स्टील छड के व्यवसायी गौतम कुमार वरणवाल हत्या मामले में आरोपी छह आरोपियों को पकड़ना पुलिस के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है. हत्या मामले में व्यवसायी के ड्राइवर […]

विज्ञापन

अब तक बरामद नहीं हो सका लूटा गया रुपया

पांच दिन बाद भी छह अपराधी अब तक पुलिस पकड़ से दूर
साहिबगंज : लाल स्टील छड के व्यवसायी गौतम कुमार वरणवाल हत्या मामले में आरोपी छह आरोपियों को पकड़ना पुलिस के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है. हत्या मामले में व्यवसायी के ड्राइवर संजय सिंह व रामसेर अंसारी को ही पुलिस ने पकड़ कर जेल भेजा है. ज्ञात हो कि ड्राइवर समेत आठ अपराधियों ने मिलकर व्यवसायी गौतम कुमार वरनवाल का अपहरण कर हत्या करके लाखों लूटे गये थे जिसमें छह अपराधी फरार बताए जा रहे हैं.
हालांकि अपराधियों के अविलंब गिरफ्तारी को लेकर बोरियो थाना प्रभारी एलबी प्रसाद ने बोरियो बोआरीजोर व ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के गांवों में लगातार छापेमारी कर रही है. इसके बावजूद भी अपराधी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. ज्ञात हो कि घटना को अंजाम देने की साजिश बोआरीजोर थाना क्षेत्र के कैफसुद्दीन अंसारी ने अपने साथी रियाज अंसारी, मजरूल अंसारी, अकबर अंसारी, जफार अंसारी, रफीक अंसारी, समशेर अंसारी व ड्राइवर संजय सिंह के साथ मिलकर रची थी
और शनिवार को शाम घटना को अंजाम दिया घटना के बाद रामसेर अंसारी व संजय सिंह को छोड़ बाकी अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस दिन रात एक किये हुए है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए उनके परिजनों संबंधियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है. लेकिन परिजनों द्वारा किसी प्रकार की सटीक जानकारी नहीं दी जा रही है. इस बाबत बोरियो थाना प्रभारी एलबी प्रसाद ने कहा कि अविलंब फरार अपराधी पुलिस के गिरफ्त में जल्द होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola