शमशेर व संजय ने उगले राज

साहिबगंज/पीरपैंती : ड्राइवर संजय सिंह व बोआरीजाेर के खैरवा निवासी शमशेर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इनकी निशानदेही पर अन्य छह लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मंगलवार को साहिबगंज में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद ने बताया कि अब तक जो भी सुराग […]
साहिबगंज/पीरपैंती : ड्राइवर संजय सिंह व बोआरीजाेर के खैरवा निवासी शमशेर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इनकी निशानदेही पर अन्य छह लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मंगलवार को साहिबगंज में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद ने बताया कि अब तक जो भी सुराग मिले हैं इससे प्रथम दृष्टया यही प्रतीत होता है कि ड्राइवर संजय सिंह की पूरी संलिप्तता है इस हत्या मामले में.
पुलिस का अनुसंधान जारी है. उधर शमशेर सिंह ने भी कई राज पुलिस को बताये हैं. शमशेर की पूरी संलिप्तता इस हत्याकांड में थी. मंगलवार के प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस ने सिर्फ यही जानकारी दी कि हत्याकांड मामले में शमशेर अंसारी व संजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




