कर्तव्य निर्वहन में नहीं बरतें लापरवाही

Updated at : 11 May 2016 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
कर्तव्य निर्वहन में नहीं बरतें लापरवाही

बैठक. आयुक्त ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की, कहा संथाल परगना प्रमंडल आयुक्त बालेश्वर सिंह मंगलवार को पतना प्रखंड पहुंच कर बरहरवा व पतना प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसके पूर्व आयुक्त को प्रखंड परिसर पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पतना : आयुक्त बालेश्वर सिंह ने बैठक […]

विज्ञापन

बैठक. आयुक्त ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की, कहा

संथाल परगना प्रमंडल आयुक्त बालेश्वर सिंह मंगलवार को पतना प्रखंड पहुंच कर बरहरवा व पतना प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसके पूर्व आयुक्त को प्रखंड परिसर पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
पतना : आयुक्त बालेश्वर सिंह ने बैठक में विभिन्न योजनाओं का हाल जाना. जिसमें सिंचाई विभाग, भवन प्रमंडल विभाग, विशेष प्रमंडल, बाल विकास परियोजना विभाग, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनआरइपी विभाग सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में बारी-बारी से आयुक्त ने सभी विभाग के पदाधिकारियों से उनके विभाग में कार्य की प्रगति व होने वाली परेशानियों के बारे में पूछा. जिस पर सभी विभाग के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं रखी.
पहली समीक्षा बैठक में आयुक्त श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग पतना के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पोषक क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं की सूची लेने का निर्देश दिया. वहीं शिवापहाड़ स्वास्थ्य केंद्र बंद रहने को लेकर आयुक्त ने डाॅ प्रवीण संथालिया को जमकर फटकार लगायी. इधर विशेष प्रमंडल के कार्यपालक पदाधिकारी मुकुंद कुमार सिंह को क्षेत्र में चल रहे भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता सत्येंद्र कुमार से आयुक्त ने उनके क्षेत्र में सिंचाई विभाग की ओर से बनाये जा रहे चेकडैम की जानकारी ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola