बीएलए ध्यान रखें कि किसी वैध वोटर का नाम नहीं कटे और गलत का नाम नहीं जुटे

साहिबगंज (फाइल फोटो)
जनसंवाद और एसआइआर को लेकर कांग्रेस का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित, बोले जिलाध्यक्ष
बरहरवा
नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत निशा मैरेज हॉल में गुरुवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज घोष की अध्यक्षता में जन संवाद एवं एसआइआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बरकत खान, प्रदेश सचिव कमल आर्य एवं प्रशिक्षक मोरसलीम खान मौजूद रहे. कार्यक्रम प्रमुख उद्देश्य झारखंड में होने वाले एसआइआर प्रक्रिया को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरुक एवं प्रशिक्षित करना रहा. जिलाध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि देश में संविधान की रक्षा के लिए एकमात्र हमारे नेता राहुल गांधी की आवाज उठा रहे हैं और केंद्र सरकार के वोट चोरी को खुलेआम सबके सामने रख रहे हैं. केंद्र सरकार एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी का नाम कटवा रही है, इसके खिलाफ हमें लड़ना है और सजग होकर एसआइआर की प्रक्रिया को करवाना है. सभी बीएलए को ध्यान रखना है कि किसी भी वैध मतदाता का नाम नहीं कटना चाहिये और गलत लोगों का नाम जुटना नहीं चाहिये. वहीं, उन्होंने नगर अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि नगर अध्यक्ष सभी वार्डों में जाकर 12 सदस्य कमेटी के साथ महीने में एक बार बैठक कर नगर की समस्याओं तथा विकास के मुद्दों पर चर्चा करेंगे. वहीं, प्रशिक्षक मोरसलीम खान ने सभी बीएलए से कहा कि एसआइआर से पहले अपने परिवार, पड़ोसियों और मोहल्ले वासियों के सभी डॉक्यूमेंट की जांच कर उनमें मौजूद अशुद्धियों में दूर करवाएं, क्योंकि उनका एसआइआर में नाम कटने की संभावना रहती है. मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी मो नसीरुद्दीन, जिला महासचिव भोलानाथ महतो, मिथुन कुमार मंडल, अश्विनी आनंद, अनंतलाल भगत, निताय सरकार, राकेश महतो, हरिवंश कुशवाहा, शरीक रब्बानी, विष्णु माल, आलमगीर मंसूरी, संतोष राम, राधेश्याम महतो, देवानंद राय सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




