..बीइइओ ने विद्यालय संचालन और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर दिये सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन
..बीइइओ ने विद्यालय संचालन और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर दिये सख्त निर्देश

उधवा में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सचिवों की गुरु गोष्ठी आयोजित

विज्ञापन

उधवा

प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गड़ल्ली में गुरुवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के सचिवों की गुरु गोष्ठी आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रोबिन मंडल ने की. इस अवसर पर बीइइओ रोबिन मंडल ने सभी सचिवों के साथ मासिक समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने सचिवों को प्रतिदिन समयानुसार विद्यालय खोलने एवं बंद करने, मध्यान्ह भोजन सुनिश्चित करने और सुचारू रूप से संचालन करने का निर्देश दिया. बीइइओ ने सभी शिक्षकों को प्रतिदिन अपनी उपस्थिति बायोमेट्रिक में दर्ज करने तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ई-विद्या वाहिनी में ऑनलाइन दर्ज करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बीपीओ अटल बिहारी भगत ने सभी सचिवों के साथ किताब बैग वितरण, रेल एसए-1 एवं एसए-2 रिजल्ट, पीटीए एवं एसएमसी मीटिंग, यू-डाइस प्लस, पोशाक से संबंधित प्रतिवेदन, एमडीएम एसएमएस और ई-कल्याण पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के डेटा की समीक्षा की. मौके पर बीआरपी मोहन लाल साहा, इंतखाब आलम, सीआरपी बाबूलाल मंडल, अशोक पाल, रूहुल अमीन, द्विजेंद्र मंडल, विशेष प्रशिक्षक सुरेश्वर प्रसाद, शिक्षक मैनुल हक, हारून रशीद, मनोवर हुसैन, आबुल कलाम सहित अन्य शिक्षक और अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola