14 हजार के जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार

Updated at : 03 May 2016 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
14 हजार के जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार

क्राइम. राजमहल पुलिस को वाहन जांच में मिली सफलता राजमहल : थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार के समीप राजमहल पुलिस ने एक युवक को 14 हजार 500 रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक थाना पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान […]

विज्ञापन

क्राइम. राजमहल पुलिस को वाहन जांच में मिली सफलता

राजमहल : थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार के समीप राजमहल पुलिस ने एक युवक को 14 हजार 500 रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक थाना पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पूर्वी जामनगर उसमलीटोला निवासी सुकुरूद्दीन शेख की मोटरसाइकिल प्रखंड कार्यालय के गेट के समीप रोककर जांच की जा रही थी.
इसी दौरान उनकी बाइक जेएच18बी8781 के डिक्की से पोलीथिन में लपेटा हुआ 500 रुपये का 29 नोट बरामद किया गया. पुलिस ने सभी नोटों को बैंक में सत्यापन कराया. जहां पर सभी नोट जाली पाये गये. थाना पुलिस ने कांड संख्या 60/16 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जाली नोट के साथ गिरफ्तार सुकुरूद्दीन शेख को जेल भेज दिया. उक्त अभियान में पुअनि उपेंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे.
आखिर कहां से आया जाली नोट
क्षेत्र से जाली नोट बरामदगी का मामला इससे पूर्व में भी कई बार आ चुका है. बरहरवा, उधवा, राजमहल क्षेत्रों में इसका पूरा नेटवर्क काम कर रहा है. सवाल यह है कि गिरफ्तार सुकुरूद्दीन के पास से जाली नोट आखिर कहां से आये. जाली नोट का सरगना इस क्षेत्र में वह कौन है जो समय-समय पर बड़ा खेप क्षेत्र में लाता है और छोटे-छोटे गिरोह के लोगों को देकर पूरे बाजार में फैला देता है. इसकी जांच पुलिस को करनी होगी. हर बार पुलिस मास्टर माइंड तक नहीं पहुंच पाती है. पुलिस को इस मामले में तह तक जाना होगा. तभी इस क्षेत्र से जाली नोट का भंडाफोड़ हो पायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola