आपदा के पूर्व कर लें बचाव की तैयारी : अमित

Updated at : 03 May 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
आपदा के पूर्व कर लें बचाव की तैयारी :  अमित

प्रखंड कर्मचारी व जन प्रतिनिधियों को दी आपदा से बचाव की जानकारी सूखे, बाढ़, ठनका आदि में डिजास्टर मैनेजमेंट के सिखाये गये गुर साहिबगंज : आपदा आने से पूर्व तैयारी कर लेने से जानमाल की क्षति कम होती है. ये बातें जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अमित राज ने सोमवार को सुबह 11 बजे प्रखंड विकास […]

विज्ञापन

प्रखंड कर्मचारी व जन प्रतिनिधियों को दी आपदा से बचाव की जानकारी

सूखे, बाढ़, ठनका आदि में डिजास्टर मैनेजमेंट के सिखाये गये गुर
साहिबगंज : आपदा आने से पूर्व तैयारी कर लेने से जानमाल की क्षति कम होती है. ये बातें जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अमित राज ने सोमवार को सुबह 11 बजे प्रखंड विकास कार्यालय परिसर में आयोजित ‘आपदा से बचाव कैसे करें’ विषय पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित प्रखंड कार्यालय कर्मी राजस्व कर्मचारी जनसेवक, मुखिया, वार्ड सदस्यों से कही. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का आपदा आने से पूर्व ग्रामीण व पदाधिकारी अपने स्तर से तैयारी लेते हैं,
तो वैसी स्थिति में लोगों को समझाने व सोचने का मौका तो मिलता है. साथ ही जानमाल की क्षति को काफी हद तक कम किया जा सकता है. आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री राज ने व प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को सूखे, अगलगी, ठनका गिरने, बाढ़, समेत अन्य आपदा के पूर्व डिजास्टर मैनेजमेंट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. मौके पर विश्वनाथ आचार्य, राजेश कुमार, विवेक राज, अजहर, अजय शंकर चौधरी, गफ्फार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola