अभाविप ने संगठन विस्तार पर दिया जोर

Updated at : 03 May 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
अभाविप ने संगठन विस्तार पर दिया जोर

साहिबगंज : स्थानीय अमख पंचायत भवन बड़ा धर्मशाला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय प्रांतीय समीक्षा बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय संगठन मंत्री केएन रघुनंदन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोपाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ पंकज कुमार एवं प्रदेश संगठन मंत्री याज्ञवल्कय शुक्ल ने संयुक्त रूप से माता सरस्वती, भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैल्य […]

विज्ञापन

साहिबगंज : स्थानीय अमख पंचायत भवन बड़ा धर्मशाला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय प्रांतीय समीक्षा बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय संगठन मंत्री केएन रघुनंदन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोपाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ पंकज कुमार एवं प्रदेश संगठन मंत्री याज्ञवल्कय शुक्ल ने संयुक्त रूप से माता सरस्वती, भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैल्य चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया.

सत्र का संचालन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ पंकज कुमार ने कहा कि इस तीन दिवसीय प्रांतीय से समीक्षा सह योजना बैठक में झारखंड प्रात के 24 जिलों से प्रतिनिधि संगठन विस्तार, सदस्यता विस्तार पर ध्यान दें. उन्होंने कहा कि ईकाइ विस्तार, संपर्क विस्तार, कार्यकर्ताओं का बौद्धिक विकास, राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं का समाधान, जेएनयू मुद्दा आदि जैसे सामाजिक सर्वेक्षण, पर्यावरण की समस्या, छात्रावास ऐसे विषयों पर समीक्षा की. मौके पर श्रवण रमण,संतोष मंडल, ऋषिकांत शर्मा लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola