???::??????? ?? ???? ?? ??? ??????? : ????????

ओके::प्रदूषण से गंगा हो रही विलुप्त : कमांडेंट राजमहल 24 नवम्बरफोटो है 2- गंगातट पर संबोधित करते कमांडेंट3- नयाबाजार स्कूल में कार्यशाला के दौरान पदाधिकारी व बच्चे–गांगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने का आह्वान कियाप्रतिनिधि, राजमहलदेव प्रयाग से गंगा सागर तक स्वच्छ भारत अभियान एवं गंगा सफाई अभियान को लेकर आइटीबीपी पुलिस मंगलवार को राजमहल […]
ओके::प्रदूषण से गंगा हो रही विलुप्त : कमांडेंट राजमहल 24 नवम्बरफोटो है 2- गंगातट पर संबोधित करते कमांडेंट3- नयाबाजार स्कूल में कार्यशाला के दौरान पदाधिकारी व बच्चे–गांगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने का आह्वान कियाप्रतिनिधि, राजमहलदेव प्रयाग से गंगा सागर तक स्वच्छ भारत अभियान एवं गंगा सफाई अभियान को लेकर आइटीबीपी पुलिस मंगलवार को राजमहल पहुंची. कार्यपालक पदाधिकारी राधेश्याम रवि, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष बेगम हसिना जहान ने जवानों को माला पहनाकर स्वागत किया. कमांडेंट सुरेंद्र खत्री ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. गंगा को स्वच्छ रखने से लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा. प्रदूषण के कारण वर्तमान में गंगा विलुप्त होने के कगार पर है. गंगा के प्रति अविलंब जागरुक होकर स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है. समाज के हर व्यक्ति इमानदारी से कर्तव्य का निर्वहन करें तो गंगा दूषित होने से बच पायेगी. मौके पर डिप्टी कमांडेंट तरुण कुमार, सतीश कुमार, अशोक कुमार, युधिष्ठर कुमार, निखिल सिंह, अमलेश ब्रह्मा, अनिल सिंह, विजय प्रकाश, भोला यादव, भोला मंडल सहित आइटीबीपी के 45 सदस्य उपस्थित थे. ………………………………………..बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कार्यशाला का आयोजन शहर के नयाबाजार मध्य विद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर कमांडेंट सुरेंद्र खत्री कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के साथ-साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. कहा कि बेटी बचाना हमसभी की जिम्मेदारी है. बेटी को भी बेटा के समान उच्च शिक्षा दें क्योंकि वहीं शिक्षित बेटी शिक्षित मां बन कर शिक्षित समाज का निर्माण करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




