नशा के कारोबार पर कसा शिकंजा, उड़नदस्ता टीम करेगी ताबड़तोड़ कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
नशा के कारोबार पर कसा शिकंजा, उड़नदस्ता टीम करेगी ताबड़तोड़ कार्रवाई

जिले में गांजा और ब्राउन शुगर का कारोबार बढ़ा, पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम सतर्क

विज्ञापन

साहिबगंज

जिले में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. जिला नशा निवारण समिति के माध्यम से व्यापक रणनीति तैयार कर गांजा, ब्राउन शुगर सहित अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के अनुसार, समिति के अध्यक्ष डीसी होते हैं. इसमें अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला कृषि पदाधिकारी, औषधि निरीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अस्पताल उपाधीक्षक सहित कई अधिकारी शामिल हैं. पिछली बैठक में ही नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने की योजना बनाई गई थी. इसी कड़ी में जिला स्तर पर एक विशेष उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व अपर समाहर्ता करेंगे. यह टीम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नशा कारोबार के नेटवर्क को तोड़ेगी. प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम अब न केवल नशा कारोबारियों, बल्कि नशा करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की तैयारी में है.

कहते हैं डीएसपी

डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि जिला नशा निवारण समिति के निर्देश पर नशा कारोबारियों और नशा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम गठित कर दी गई है. जिले में गांजा और ब्राउन शुगर का कारोबार बढ़ा है, जिस पर रोक लगाने के लिए जल्द बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी.

कहते हैं अपर समाहर्ता

जिला नशा निवारण समिति के माध्यम से पूरे जिले में उड़नदस्ता टीम द्वारा अवैध नशा कारोबार के नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा. इसके लिए अधिकारियों की टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही व्यापक अभियान चलाया जाएगा.

गौतम भगत, अपर समाहर्ता

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola