विजय कुमार भारती हिंदी और भोजपुरी के विख्यात साहित्यकार थे
Published by :ABDHESH SINGH
Published at :26 Apr 2026 10:16 PM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)
विजय भारती की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, याद कर भावुक हुए साहित्यकार, बोले
विज्ञापन
साहिबगंज
साहित्य सेवा और सेवा निवृत्त मुख्य टिकट निरीक्षक विजय कुमार भारती के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को झारखंड राजभाषा साहित्य अकादमी एवं मनोरंजन भोजपुरी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एनआरपी केंद्र विद्यालय के सभागार में किया गया. श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता साहित्यकार अनिरुद्ध प्रभास ने की. विशिष्ट अतिथि सुधीर श्रीवास्तव एवं डॉ. कमल महावर थे. कार्यक्रम का संचालन झारखंड राजभाषा साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. सच्चिदानंद ने किया. डॉ. सच्चिदानंद ने घोषणा की कि विजय कुमार भारती की स्मृति को संरक्षित रखने के लिए प्रतिवर्ष नवोदित साहित्यकार को “विजय कुमार भारती नवोदित कथा सम्मान ” एवं “विजय कुमार भारती नवोदित काव्य सम्मान ” प्रदान किया जाएगा. इस पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र और 11,000 रुपए की राशि भी दी जाएगी. यह पुरस्कार झारखंड राजभाषा साहित्य अकादमी द्वारा प्रत्येक वर्ष उसके वार्षिक अधिवेशन के दिन प्रदान किया जाएगा. कार्यक्रम का शुभारंभ टेराकोटा कलाकार अमृत प्रकाश द्वारा निर्मित विजय कुमार भारती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ. श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि विजय कुमार भारती हिंदी और भोजपुरी के विख्यात साहित्यकार थे. उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है. अगस्त 1954 में जन्मे भारती जी कई संस्थानों से जुड़े थे और उन्हें अनेक पुरस्कारों एवं सम्मान से नवाज़ा गया था. भारतीय कला मंदिर के अध्यक्ष नवल किशोर मंडल ने कहा कि भारती जी मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्ति थे. डॉ. कमल महावर ने उन्हें उच्च कोटि का साहित्यकार और मानवीय संवेदनाओं से भरपूर विशिष्ट पुरुष बताया. सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि साहित्य के प्रति उनका समर्पण अद्वितीय था. अमृत प्रकाश ने उन्हें कला का गहरा जानकार और प्रेरणा स्रोत बताया. सरिता मिश्रा ने कहा कि वे सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे. अनिरुद्ध प्रभास ने कहा कि उनकी रचनाएं कालजयी हैं और उनका संकलन कर पुस्तकाकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. राजेश कुमार वर्मा ने उनके सेवा भाव की चर्चा की. नवल किशोर सिंह ने भी अपने संस्मरण साझा किए. श्रद्धांजलि सभा में राहुल कुमार दुबे अबरार, दिल रंजन झा, महेश प्रसाद सिंह, श्रेया मिश्रा, सपना कुमारी, उत्तम कुमार मंडल, हर्ष कुमार मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज रामेश्वरम मुख्य रूप से उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




