????? ??????? ??????? ???????? ??? ?? ???? ???? ??

Published at :23 Nov 2015 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
????? ??????? ??????? ???????? ??? ?? ???? ???? ??

मामला जनवितरण प्रणाली व्यवस्था में कम अनाज देने काडीलर व दुकानदार में हुई झड़पआक्रोशित लाभुकों ने किया सड़क जाम——————-फोटो नं 23 एसबीजी 7,8,9,10,11,12 हैं.कैप्सन : सोमवार को धक्का मुक्की करते लोग.घटना की जानकारी देते परिजन.बिखरा पड़ा कागजात.मारपीट करते लोग.घायल मेहरूद्दीन.जांच करने पहुंचे पुलिस पदाधिकारी.संवाददाता, साहिबगंजशहर के मदनशाही गांव में सोमवार को सुबह करीब 7 बजे […]

विज्ञापन

मामला जनवितरण प्रणाली व्यवस्था में कम अनाज देने काडीलर व दुकानदार में हुई झड़पआक्रोशित लाभुकों ने किया सड़क जाम——————-फोटो नं 23 एसबीजी 7,8,9,10,11,12 हैं.कैप्सन : सोमवार को धक्का मुक्की करते लोग.घटना की जानकारी देते परिजन.बिखरा पड़ा कागजात.मारपीट करते लोग.घायल मेहरूद्दीन.जांच करने पहुंचे पुलिस पदाधिकारी.संवाददाता, साहिबगंजशहर के मदनशाही गांव में सोमवार को सुबह करीब 7 बजे दर्जनों कार्डधारियों व जन वितरण प्रणाली संचालक मेहरूद्दीन अंसारी के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें मेहरूद्दीन अंसारी घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार मेहरूद्दीन अंसारी कार्डधारियों को चावल वितरित कर रहे थे. इसी बीच ग्रामीण सफाजुद्दीन अंसारी व अन्य लोग आये और कहा कि 12 केजी चावल 3 आदमी को 4 किलो प्रति आदमी के हिसाब से दिया जा रहा था एवं राशन कार्ड पर 14 केजी लिखा रहा था जिसके संबंध में कार्डधारियों ने शिकायत की. 14 केजी चावल लिखा होने पर सफाजुद्दीन अंसारी एवं असरफ अंसारी एवं ग्रामीण जन चावल देते हैं तो कार्ड पर भी 12 केजी ही लिखे 14 केजी लिखते हैं. इतने में दुकानदार मेहरूद्दीन जोर जोर से हल्ला करने लगे कि हम ऐसी ही लिखेंगे जहां जाना है जाइए. धक्का मुक्की देकर कार्डधारियों को गाली गलौज करते हुए भगा दिया. साथ ही शफाजुद्दीन अंसारी, वजीर अंसारी, मो मुख्तार आलम, आजाद अंसारी, कुतुबद्दीन, वसीम, सरफराज अंसारी, काबुल, अमजद अंसारी, सहित दर्जनों लोग व मेहरूद्दीन के बीच मारपीट हो गई. मेहरूद्दीन की पत्नि साहनी बेगम, जोहर आलम ने बताया कि मेरे पति को बेरहमी से मारा तथा कार्ड एवं कॉपी फाड़ दिया और चावल को बिखेर कर गल्ले में रखे हजारों रुपये लूट लिये. इधर सफाजुद्दीन ने कहा कि इन लोगों द्वारा लगाये गये आरोप बेबुनियाद है. पूरा परिवार काला बाजारी कर अनाज बेचने का कार्य करते हैं. सभी ग्रामीण इसका विरोध करता है. मामला तूतू मैंमैं से मारपीट में बदल गया. दर्जनों लोगों के बीच जमकर हाथापाई हुई. कुछ देर के लिये एनएच 80 सड़क को जाम कर दिया. इधर भाग कर डीलर मेहरूद्दीन ने जिरवाबाड़ी थाना को जानकारी दी. सूचना मिलते ही सअनि अनवर अली पहुंच कर मामले की जांच की. थाना प्रभारी ॠषिकेश कुमार ने बताया कि मेहरूद्दीन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola