????? ??? ?? ??? ????? ? ????? ??? ????? ?? ???? ??????? ????? : ????

प्रथम चरण के बाद दूसरे व तीसरे चरण चुनाव को लेकर प्रशासन तैयार : डीसी 23 नवंबरफोटो-08 पाकुड से जा रहा है.कैप्सन – प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद पदाधिकारी.संवाददाता, पाकुड़पुराना समाहरणालय स्थित सूचना भवन में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में पाकुड़ सदर प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से हुए चुनाव को लेकर उपायुक्त […]
प्रथम चरण के बाद दूसरे व तीसरे चरण चुनाव को लेकर प्रशासन तैयार : डीसी 23 नवंबरफोटो-08 पाकुड से जा रहा है.कैप्सन – प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद पदाधिकारी.संवाददाता, पाकुड़पुराना समाहरणालय स्थित सूचना भवन में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में पाकुड़ सदर प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से हुए चुनाव को लेकर उपायुक्त सुलसे बखला व एसपी अजय लिंडा ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस किया. उपायुक्त श्री बखला ने पत्रकारों को बताया कि प्रथम चरण में पाकुड़ के सदर प्रखंड में राज्य भर में सबसे ज्यादा 84.29 प्रतिशत मतदान हुआ है. 561 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान को लेकर उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि दूसरे चरण का चुनाव हिरणपुर व महेशपुर का होना है. जबकि तीसरे चरण में जिले के पाकुड़िया, आमड़ापाड़ा व लिट्टीपाड़ा में चुनाव होना है. उपरोक्त चुनाव लेकर के जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में सबसे कम सदर प्रखंड के अंजना स्थित बूथ संख्या 234 मतदान केंद्र पर 62.91 प्रतिशत मतदान हुआ. जबकि सबसे अधिक आमतल्ला टोला स्थित मतदान केंद्र संख्या 350 में 96.15 प्रतिशत मतदान हुआ.मारपीट मामले की होगी जांचएसपी अजय लिंडा ने बताया कि मतदान के दौरान उदयनारायणपुर पंचायत में बुथ संख्या 426 में मतदान के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. इस मामले में दोनों पक्षों की और से मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ऐसे मामले में पुलिस कारवाई करेगी. एक सवाल के जबाव में एसपी श्री लिंडा ने कहा कि दूसरे व तीसरे चरण में भी सामन्य बूथों पर सुरक्षा को लेकर चौकीदार को लगाया जायेगा.ये भी थे उपस्थितमौके पर एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी प्रदीप कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद मुख्यरूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




