27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

????? : ??? ????? ?? ??? 1262 ?? ???????, ??? ????? ?? ??? 65 ????? ????? ???

चुनाव : आधी आबादी के लिए 1262 पद आरक्षित, जिप सदस्य के लिए 65 महिला मैदान में – गांव की सरकार के लिए महिलाएं तैयारसंवाददाता, साहिबगंजजिले में पंचायत चुनाव के माध्यम से गांव की सरकार बनाने में दबदबा बनाने के लिए महिलाएं तैयार हैं. हर स्तर पर पंचायत चुनाव में प्रत्याशी के वे बढ़-चढ़ कर […]

चुनाव : आधी आबादी के लिए 1262 पद आरक्षित, जिप सदस्य के लिए 65 महिला मैदान में – गांव की सरकार के लिए महिलाएं तैयारसंवाददाता, साहिबगंजजिले में पंचायत चुनाव के माध्यम से गांव की सरकार बनाने में दबदबा बनाने के लिए महिलाएं तैयार हैं. हर स्तर पर पंचायत चुनाव में प्रत्याशी के वे बढ़-चढ़ कर महिलाएं नामांकन कराया है. पहले चरण के लिए जिले में चुनाव प्रयास भी महिलाओं ने प्रारंभ कर दिया है. गांव की गलियों में चौखट से बाहर निकलकर प्रचार कार्य में जुटी हैं. जिले में चुनाव में महिलाएं 60 फीसद भागीदारी हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं. जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य मुखिया व वार्ड सदस्य में कुल 1262 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.60 फीसद भागीदारीपंचायत चुनाव में साहिबगंज जिले में महिलाओं को 60 फीसद भागीदारी देने के लिए जिला प्रशासन तैयार हो रहा है. सभी स्तर पर महिलाओं को कोटिवार आरक्षण मिल रहा है. महिलाओं को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अन्य सभी कोटि में आरक्षण मिला है. पंचायत चुनाव में जिला परिषद सदस्य महिलाओं के लिए 11 पद आरक्षित किया गया है. पंचायत समिति सदस्य महिलाओं के लिए 106 सीटें आरक्षित की गयी है. मुखिया पद को महिलाओं के लिए 85 सीट आरक्षित है. ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्यों में 1060 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है. सभी कोटि को मिलाकर महिलाओं के लिए 1262 पद आरक्षित है. अनुसूचित जाति में महिलाओं को 27, अनुसूचित जनजाति में महिलाओं को 486, अन्य पिछड़ा वर्ग में महिलाओं को 138 व अन्य कोटि में महिलाओं को 611 पदों पर आरक्षण मिला है.जिला परिषद सदस्यजिला परिषद सदस्य पर के लिए मैदान में उतरी महिला प्रत्याशियों में रीता रानी हेंब्रम, एनी कलारा हांसदा, स्टेलिना बेसरा, इंदु बास्की, ललिता देवी, मीरू सोरेन, बेरोनिका टुडू, रीना हेंब्रम, संजू मरांडी, गांगी पहाड़िन, सूरजमुनी मरांडी, नाजीमा बीबी, मैसी पहाड़िन, मीना बेसरा, मोनिका किस्कू, मुर्शेदा खातून, शर्मिला टुडू, सिरिला मुर्मू व सुशीला मालतो, उलसुम बीबी, समसुन निहार उर्फ सोमसोन बीबी, सहनारा बीबी, रोजबेला मरांडी, बीबी हांसदा, तालामय मुर्मू, हसीना बीबी, पिंकी कुमारी, एकतारा बीबी, सोनी देवी, फातिमा बीबी, संगीना बीबी, फरीदा बीबी, रबिया खातून, दामिनिका मुर्मू, रेणुका मुर्मू, सुहागिनी हांसदा, निशा मरांडी, आली नारा बीबी, चिंता देवी, ज्योति हेंब्रम, नीलू देवी, सुलोचना देवी, राधिका देवी, स्कोलेस्टिवा हेंब्रम, शहनाज बेगम, सुनीता टुडू, रचना देवी, वीणारानी मरांडी, कृष्ण देवी, संगीता हांसदा, मंजूला मुर्मू, अशरेश किस्कू, सुस्मिा देवी, स्वीटी देवी, रीना देवी, रेखा देवी, जुबेदा बीबी, कृष्णा महतो, रीजिया देवी, प्रतिमा देवी, राधा देवी, महचम बीबी शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें