?????? ??????? ?? ??? 31 ??????? ??? 3.72 ??? : ????

Published at :21 Nov 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
?????? ??????? ?? ??? 31 ??????? ??? 3.72 ??? : ????

शौचालय निर्माण के लिए 31 लाभुकों में 3.72 लाख : अनिल फोटों नं 21 एसबीजी 3 हैं.कैप्सन: शनिवार को जानकारी देते पीएचईडी केकार्यपालक अभियंता.प्रतिनिधि, साहिबगंजपेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यालय कक्ष में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि साहिबगंज जिला में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं नमामि […]

विज्ञापन

शौचालय निर्माण के लिए 31 लाभुकों में 3.72 लाख : अनिल फोटों नं 21 एसबीजी 3 हैं.कैप्सन: शनिवार को जानकारी देते पीएचईडी केकार्यपालक अभियंता.प्रतिनिधि, साहिबगंजपेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यालय कक्ष में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि साहिबगंज जिला में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत शौचालय निर्माण के प्रगति के बारे में कहा कि वर्तमान में अब तक कुल 12698 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण पूरा कर लिया गया है एवं 1138 में कार्य प्रगति पर है. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत संपूर्ण जिला को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अनिवार्य है. समाज के वैसे लोग जो स्वयं से शौचालय निर्माण के लिए इच्छुक हैं. उन्हें खुद आगे आकर इस अभियान में सहयोग देना चाहिए तथा अपना शौचालय स्वयं बना कर दूसरों के लिये प्रेरणा बनना चाहिए. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत वैसे लाभुक जो प्रोत्साहन राशि पाने के हकदार हैं उन्हें भी दिशा निर्देशों के अनुरूप शौचालय का निर्माण स्वयं से कराने के बाद प्रोत्साहन राशि सीधे लाभुक के बैंक एकाउंट में हस्तांतरित की जा रही है. कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि इस सप्ताह में कुल 31 लाभुकों को प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैक एकाउंट में हस्तांतरित किया गया है. वैसे लाभुक जो सक्षम नहीं हैं उनके घरों में शौचालय निर्माण के लिए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को राशि हस्तांतरित किया जा चुका है. साथ ही ग्रामीणों से अपील की गयी है कि जलसहिया से उपलब्ध लाभुक सूची में अपना नाम देखकर वह अपने घरों में शौचालय का निर्माण शीघ्रतापूर्वक करायें. इस अवसर पर स्टेट को-ऑर्डिनेटर रविशंकर , जिला समन्वयक राजेश सिंह, ब्रजेश कुमार उपस्थित थे. 31 लाभुकों को मिली शौचालय निर्माण की राशिकार्यपालक अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 31 लाभुकों के बीच 12 हजार रुपये के दर से 3 लाख 72 हजार रुपये वितरण शौचालय निर्माण कर लेने के बाद किया है. उन्होंने कहा कि मो समीरउद्दीन, शेखर फकीर, सौरभ मालतो, लोगेन मंडल, भरत यादव, शेख सुपन, शेख हलीम, बीबी सितारा, अब्दुल सत्तार, मो शाहिद, हाराधन मंडल, मो ग्यास खान, शिवशंकर यादव, निरंजन यादव, जर्नादन यादव, कन्हाई यादव, मनती देवी, जितन मंडल, राम यादव, नारायण पांडे, मदन मंडल, ग्यासुद्दीन, शेख शांहजहां, शेख जुल्लू, गिखर मालतो, अंजली मालतो, कुंज बिहारी यादव, मो जिलानी हुसैन, मदन मंडल को पैसा भुगतान कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola