??????? ::: ?????? ?? ???? ??? 22 ????? ?? ??? ???????

Published at :09 Nov 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
??????? ::: ?????? ?? ???? ??? 22 ????? ?? ??? ???????

दीपावली ::: धनतेरस पर जिले में 22 करोड़ की हुई खरीदारी 09 नवंबरफोटो संख्या-08, 09, 10, 11 व 12 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में खरीददारी करते लोग, प्रतिमा खरीदती महिलाएं, बर्तन दुकान में खरीददारी करते लोग व मोटरसाईिकल शोरूम में खरीददारी के लिए जमे लोग.संवाददाता, पाकुड़जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालयों में धनतेरस […]

विज्ञापन

दीपावली ::: धनतेरस पर जिले में 22 करोड़ की हुई खरीदारी 09 नवंबरफोटो संख्या-08, 09, 10, 11 व 12 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में खरीददारी करते लोग, प्रतिमा खरीदती महिलाएं, बर्तन दुकान में खरीददारी करते लोग व मोटरसाईिकल शोरूम में खरीददारी के लिए जमे लोग.संवाददाता, पाकुड़जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालयों में धनतेरस के मौके पर लोगों ने अपने अपने सामर्थ्य के मुताबिक सोमवार को विभिन्न सामग्रियों की खरीदारी की. मध्यम वर्गीय लोगों ने बर्तन एवं फर्नीचर तो उच्च वर्गीय लोगों ने आभूषण एवं इलेक्ट्रॉनिक्स समानों की खरीदारी की. धनतेरस के मौके पर जिला मुख्यालय के अग्रसेन पथ, गांधी चौक, ताजिया चौक, रेलवे फाटक, हाटपाड़ा आदि स्थानों में स्थित फर्नीचर, बर्तन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी. शाम पांच बजे के बाद गांधी चौक पर ग्राहकों की भीड़ की वजह से मोटर साइकिल व चार पहिया वाहनों से आना जाना मुश्किल हो गया. धनतेरस के मौके पर मोटर साइकिल शो-रूम में भी ग्राहकों ने खरीददारी की.धनतेरस में करोड़ों की हुई खरीदारीधनतेरस के मौके पर जिले में लगभग 22 करोड का कारोबार व्यवसायियों के मुताबिक हुआ. व्यवसायियों द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक विभिन्न मोटरसाईिकल शोरूम से लगभग चार करोड की मोटर साइकिल, शहर के विभिन्न शोरूम व डीलर्स के यहां से तीन करोड़ के तीन पहिया, चार पहिया वाहनों व ट्रैक्टर 10 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक्स समान यथा एलइडी टीवी, फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, मोबाइल, कंप्यूटर, टेबलेट, लेपटॉप, माइक्रोओवन, मिक्सर,एसी, की बिक्री हुई. धनतेरस के मौके पर लगभग 50 लाख रुपये के स्टील व कांसा के बरतन की बिक्री की गयी. लोगों ने सोना चांदी के सिक्के सहित लगभग ढाई करोड़ के आभूषणों की भी खरीदारी धनतेरस के मौके पर की. जिला मुख्यालय के अलावे प्रखंड मुख्यालयों में दो करोड़ रुपये के फर्निचर की बिक्री हुई.खूब बिके मिट्टी के दीये व लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमादीपावली के मौके पर गणेश लक्ष्मी की पूजा अर्चना को लेकर जिले में भगवान गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति व मिट्टी के दिये की भी बिक्री खुब हुई. रेलवे फाटक, हरिणडांगा बाजार, हाटपाडा आदि स्थानों में दुकानदारों द्वारा गणेश लक्ष्मी की आकर्षक मूर्ति की बिक्री की गयी. 100 से 350 रूपये तक की गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति की बिक्री दीपावली के मौके पर जिले में हुई. दीपावली को लेकर मिट्टी के दीये के अलावे घरकुंडा पूजा को लेकर कलश, मिट्टी के बरतन की भी जमकर खरीदारी लोगों ने की. इलेक्ट्रॉनिक्स लाइट दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी. वहीं पटाखा दुकानों में भी खरीददारी को लेकर लोगों की काफी भीड़ जमी रही.**************************अमड़ापाड़ा में भी धनतेरसर पर हुई जम कर खरीदारीप्रतिनिधि, अमड़ापाड़ाप्रखंड में धनतेरस को लेकर सोमवार को सुबह से ही बाजार स्थित दुकानों में लोगों की भीड़ लगी रही. अनिल वस्त्रालय, ज्वेलरी हाउस, इलेक्ट्रॉनिक दुकान, संध्या फर्नीचर, अम्बार स्टोर में अलमारी, पलंग, कुर्सी, टेबुल, सोना-चांदी, गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति, चांदी के सिक्के आदि की खरीददारी लोगों ने जम कर की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola