??????? ::: ????? ???? ?? ????? ????

Published at :09 Nov 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
??????? ::: ????? ???? ?? ????? ????

दीपावली ::: पुलिस लाइन भी करेगा जगमग संवाददाता, साहिबगंजपति को छुट्टी नहीं मिली तो क्या हुआ. परिवार के साथ क्वार्टर में ही दिवाली मनायेंगे. क्वार्टर को सजायेंगे और दिवाली की खुशियां मनायेंगे. पुलिस केंद्र में करीब 70 पुलिसकर्मी परिवार के साथ क्वार्टर में रहते हैं और छुट्टी नहीं मिलने पर यहीं पर दिवाली मनाते हैं. […]

विज्ञापन

दीपावली ::: पुलिस लाइन भी करेगा जगमग संवाददाता, साहिबगंजपति को छुट्टी नहीं मिली तो क्या हुआ. परिवार के साथ क्वार्टर में ही दिवाली मनायेंगे. क्वार्टर को सजायेंगे और दिवाली की खुशियां मनायेंगे. पुलिस केंद्र में करीब 70 पुलिसकर्मी परिवार के साथ क्वार्टर में रहते हैं और छुट्टी नहीं मिलने पर यहीं पर दिवाली मनाते हैं. पुलिसकर्मी के बच्चों ने कहा स्कूल बंद हो जायेगा तो दिवाली मनाने में मजा आयेगा. सरोजनी देवी ने कहा कि पुलिस वालों को त्योहार में छुट्टी नहीं मिलती है. जहां पति ड्यूटी करते हैं. वहीं पर क्वार्टर में हर साल दीवाली मनाते हैं. उषा देवी ने कहा कि दीपावली को लेकर घर में बच्चे अधिक खुश हैं. लेकिन त्योहार में खर्च को लेकर सोचना पड़ता है. महंगाई इतनी बढ़ गई है कि त्योहार का मजा भी फीका पड़ जाता है. लेकिन दिवाली पर मिठाइयां और बच्चों के लिए पटाखा खरीदना जरूरी है. बबीता देवी ने बताया कि दीवाली को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है. त्योहार के लिए सालभर पैसे जमा किये जाते हैं. ताकि खर्च में परेशानी न हो. सुजाता कुमारी ने कहा कि पति को छुट्टी नहीं मिलेगी तो घर कैसे जायेंगे. परिवार के लोग क्वार्टर में ही दिवाली मनायेंगे. स्वीटी देवी ने कहा कि पति की ड्यूटी बाहर है. लेकिन त्योहार तो मनाना पड़ेगा. रौनक नंदनी ने कहा कि पापा ने कहा है कि मम्मी के संग फुलझड़ी छोड़ेंगे. ॠषभ ने कहा कि स्कूल में छुट्टी हो गई. अमन, अनमोल ने कहा कि पापा ने पटाखा छोड़ने से मना किया है. देव कुमार आंनद ने कहा कि दीवाली मे मिठाई खायेंगे और डांस करेंगे. नियति कुमारी ने कही कि दिवाली पर पापा संग दोस्त के घर जायेंगे और मिठाई खायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola