???::: ???????? ?? ???? ?????????? ?????? ??????????? ?? ??????

Published at :07 Nov 2015 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
???::: ???????? ?? ???? ?????????? ?????? ??????????? ?? ??????

ओके::: उपायुक्त ने किया जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन चयनित प्रतिभागी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग उपायुक्त ने की गिरी वनवासी कल्याण परिषद के कार्यों की सराहना की 07 नवंबरफोटो संख्या-04, 05 व 06 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- कार्यक्रम का उद्घाटन करते उपायुक्त, मंचासीन अतिथि व शोभायात्रा निकालते छात्रनगर प्रतिनिधि, पाकुड़ गिरी वनवासी कल्याण […]

विज्ञापन

ओके::: उपायुक्त ने किया जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन चयनित प्रतिभागी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग उपायुक्त ने की गिरी वनवासी कल्याण परिषद के कार्यों की सराहना की 07 नवंबरफोटो संख्या-04, 05 व 06 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- कार्यक्रम का उद्घाटन करते उपायुक्त, मंचासीन अतिथि व शोभायात्रा निकालते छात्रनगर प्रतिनिधि, पाकुड़ गिरी वनवासी कल्याण परिषद जिला पाकुड़ द्वारा शनिवार को स्थानीय रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में एक दिवसीय वनवासी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उदघाटन उपायुक्त सुलसे बखला पाकुड़ ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप जला कर व तीर चला कर किया. मौके पर गिरि वनवासी कल्याण परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री रामजी पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष स्टीफन हेम्ब्र्रम, जिला अध्यक्ष सुभाष सरकार, जिला संगठन मंत्री रमेश मंडल, प्रदेश ग्राम विकास सह प्रमुख रामवेद पेड़ा, संयोजक जिला खेलकूद समिति मानस चक्रवर्ती, सदस्य दीपू उपाध्याय, चुंडा मरांडी मौजूद थे. मौके पर परिषद के पदाधिकारियों ने उपायुक्त को माला पहना कर स्वागत किया. उदघाटन के मौके पर मुख्य अतिथि सह उपायुक्त श्री बखला ने गिरी वनवासी कल्याण परिषद के कार्यों की सराहना की. साथ ही कहा कि परिषद के लोगों ने अथक परिश्रम कर जिले के सुदूरवर्ती गांव, पहाड़ों, जंगलों में छिपी प्रतिभाओं को एकत्र कर जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शामिल करवाया. ताकि विभिन्न प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागी अगामी 20 नवंबर को बोकारो में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकें. वहीं पूर्व परिषद प्रदेश संगठन मंत्री रामजी पाल ने आयोजन के औचित्य तथा परिषद के कार्यकलापों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वनवासी समाज के धर्म, संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपरा एवं पहचान को अक्षुण्ण रखते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत है. उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी अगामी 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रांची में आयोजित होने वाली राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, संघ के जिला कार्यवाहक अजय दत्ता, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक प्रदीप जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गा मरांडी, विश्वनाथ भगत, चंचल झा सहित अन्य मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन द्विगेश त्रिवेदी ने किया. छात्रों ने निकाली शोभा यात्रागिरी वनवासी कल्याण परिषद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शहर के अन्नपूर्णा कॉलोनी से रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम तक एक शोभा यात्रा निकाली. जिसमें विभिन्न विद्यालय के छात्र मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola