लंबी दौड़ में रमेश प्रथम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Nov 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

खेलकूद : खैरवा मैदान में वनवासी क्रीड़ा महोत्सव आयोजित मंडरो : प्रखंड के खैरवा मैदान में वनवासी कल्याण केंद्र के तत्वावधान में जिला स्तरीय सप्रम राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बोरियो के बीडीओ गौतम भगत ने तीर चलाकर किया. तत्पश्चात 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 […]
विज्ञापन
खेलकूद : खैरवा मैदान में वनवासी क्रीड़ा महोत्सव आयोजित
मंडरो : प्रखंड के खैरवा मैदान में वनवासी कल्याण केंद्र के तत्वावधान में जिला स्तरीय सप्रम राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बोरियो के बीडीओ गौतम भगत ने तीर चलाकर किया.
तत्पश्चात 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ व तीरंदाजी में युवक-युवतियों ने भाग लिया. जिसमें 1500 मीटर दौड़ में प्रथम रमेश किस्कू, द्वितीय वर्षा हेम्ब्रम, 800 मीटर की दौड़ में प्रथम अरविंद सोरेन, द्वितीय मनोहर मुर्मू, 200 मीटर की दौड़ में प्रथम बालेबिरी टुडू, 100 मीटर की दौड़ में सुनी सोरेन व तीरंदाजी में प्रथम मांझी व द्वितीय मनोज बास्की का चयन किया गया. चयनित प्रतिभागियों को स्वयं समिति गृह वनवासी कल्याण परिषद बोरियो के अध्यक्ष सहदेव साह व आरएसएस के विभाग कार्यवाह ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया.
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों के बीच तोलिया व गंजी का वितरण किया गया. इस अवसर पर जिला सचिव सीताराम ठाकुर, विभाग संगठन मरांडी, हरिशचंद्र मुर्मू, अभिमन्यु ठाकुर, शिवशंकर पंडित, मुनेश्वर तुरी, रमेश मुर्मू, हृदयानंद साह, सुरय मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










