खेल के दौरान हुई मारपीट, एक घायल

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Oct 2013 4:48 AM

विज्ञापन

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के मदनशाही में शनिवार रात लुडो खेलने को लेकर हुई मारपीट की घटना में जुबरात अंसारी (20) गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे जिला सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घायल जुबरात ने बताया कि लुडो खेलने के क्रम में ग्राम के रौफील सौफील, किस्मत, सद्दाम व […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के मदनशाही में शनिवार रात लुडो खेलने को लेकर हुई मारपीट की घटना में जुबरात अंसारी (20) गंभीर रूप से घायल हो गया.

उसे जिला सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घायल जुबरात ने बताया कि लुडो खेलने के क्रम में ग्राम के रौफील सौफील, किस्मत, सद्दाम सबाउद्दीन ने लुडो छिनने का प्रयास किया. इसका विरोध करने पर लोहे की चेन डंडे से मारपीट करने लगे. बीचबचाव के दौरान मां को भी चोट लगी है. इसे लेकर जिरवाबाड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola