कैसे थमेगा डेंगू !

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Oct 2013 4:48 AM

विज्ञापन

जिले में डेंगू व डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. शहर सहित अन्य इलाकों से लगातार डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं. इसके बावजूद प्रशासन लापरवाही बरत रहा है. इसका नजारा नगर पर्षद क्षेत्र में देखा जा सकता है. शहर के कई मुहल्लों में कचरे का ढेर लगा हुआ है. […]

विज्ञापन

जिले में डेंगू डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. शहर सहित अन्य इलाकों से लगातार डेंगू के मरीज सामने रहे हैं. इसके बावजूद प्रशासन लापरवाही बरत रहा है. इसका नजारा नगर पर्षद क्षेत्र में देखा जा सकता है. शहर के कई मुहल्लों में कचरे का ढेर लगा हुआ है. इससे उठ रही बदबू रोगों को पनपने में सहायक हो रही है. कचरे के कारण मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है. बावजूद इसके सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

साहिबगंज : शहर के साथ मिर्जाचौकी क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन नगर पर्षद इससे लोगों को निजात नहीं दिला पाया. वहीं केवल फौगिंग मशीन से मच्छर निरोधी दवा का छिड़काव के नाम पर नगर पर्षद 35 हजार स्वास्थ्य विभाग ने हजारों रुपये खर्च कर चुके हैं.

इसके बावजूद वार्डो में मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हुआ है. बता दें कि शहर में सात लोग मिर्जाचौकी में अभी तक 82 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola