ताला तोड़ लाखों की चोरी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2013 1:38 AM
एक ही बिल्डिंग के दो फ्लैट में चोरों ने किया हाथ साफ साहिबगंज : बुधवार की देर रात चोरों ने सेंट्रल बैंक के सामने एक मकान में रह रहे दो लोगों के घरों का ताला तोड़ कर नकद सहित लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर सदर डीएसपी शशिभूषण, […]
एक ही बिल्डिंग के दो फ्लैट में चोरों ने किया हाथ साफ
साहिबगंज : बुधवार की देर रात चोरों ने सेंट्रल बैंक के सामने एक मकान में रह रहे दो लोगों के घरों का ताला तोड़ कर नकद सहित लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली.
घटना की जानकारी मिलने पर सदर डीएसपी शशिभूषण, इंस्पेक्टर जीपी सिंह, थाना प्रभारी विनोदानंद सिंह मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. सूचना मकान मालिक दीनानाथ प्रसाद व डॉ नंद किशोर व उनके पुत्र प्रकाश कुमार ने बताया कि दशमी पर्व तक घर में लोग रहे थे.
इधर तीन दिनों से कोई नहीं था. इसी का फायदा उठा कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. कहा कि मकान में बरहरवा में पदस्थापित सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरुण प्रसाद दास उपरी तल्ले में किराया पर रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










