कस्तूरबा विद्यालय से भागी तीन छात्राएं

Published at :05 Sep 2015 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय से भागी तीन छात्राएं

विद्यालय में नहीं लग रहा था मन बरहरवा : कस्तूरबा आवासीय विद्यालय बरहरवा से शुक्रवार को तीन छात्राएं विद्यालय छोड़कर भाग गयी. सुबह से ही तीनों छात्रा किसी बात को लेकर काफी दुखी थी और मौका पाकर छात्रावास से भाग गयी. भाग कर सभी अपने-अपने घर पहुंची. विद्यालय के वार्डन देवी मोनिका हेंब्रम ने बताया […]

विज्ञापन
विद्यालय में नहीं लग रहा था मन
बरहरवा : कस्तूरबा आवासीय विद्यालय बरहरवा से शुक्रवार को तीन छात्राएं विद्यालय छोड़कर भाग गयी. सुबह से ही तीनों छात्रा किसी बात को लेकर काफी दुखी थी और मौका पाकर छात्रावास से भाग गयी. भाग कर सभी अपने-अपने घर पहुंची. विद्यालय के वार्डन देवी मोनिका हेंब्रम ने बताया कि इन छात्राओं का नामांकन एक सितंबर को किया गया था. नयी छात्राएं होने के कारण उनका मन छात्रावास में नहीं लग रहा था. इस कारण वे विद्यालय छोड़कर अपने घर चली गयी है. उनके परिजनों से दूरभाष पर बात हुई है कि उनकी बच्ची घर पहुंच गयी है.
मामले की जानकारी मिलते ही बीडीओ मो आबिद हुसैन व बीइइओ विद्यालय पहुंच कर वार्डेने से छात्राओं के बारे में पूछताछ की. बीडीओ ने बताया कि नयी छात्रा होने के कारण विद्यालय छोड़कर गयी है. उन्हें पुन: विद्यालय वापस बुला लिया जायेगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola