आमसभा में सीओ के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Published at :04 Sep 2015 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
आमसभा में सीओ के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

तालझारी : बाल विकास परियोजना तालझारी ज्ञापांक 167 के आलोक में तालझारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम मछुआटोला पंचायत बड़ा दुर्गापुर में तीन बजे आंगनबाड़ी केंद्र मछुआटोला की सेविका के रिक्त पद के लिए आम सभा हुई. इस दौरान बुधवार को अज्ञात अपराधियों द्वारा लाठी डंडा आदि हथियार से लैस होकर 40-50 की संख्या में सरकारी कार्य […]

विज्ञापन
तालझारी : बाल विकास परियोजना तालझारी ज्ञापांक 167 के आलोक में तालझारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम मछुआटोला पंचायत बड़ा दुर्गापुर में तीन बजे आंगनबाड़ी केंद्र मछुआटोला की सेविका के रिक्त पद के लिए आम सभा हुई.
इस दौरान बुधवार को अज्ञात अपराधियों द्वारा लाठी डंडा आदि हथियार से लैस होकर 40-50 की संख्या में सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा मारपीट की लिखित शिकायत तालझारी थाना पुलिस को सीओ नरेश मुंडा ने दी है. श्री मुंडा ने कहा कि आमसभा की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए सभा की उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर की कार्रवाई चल रही थी.
इसी बीच अरविंद कुमार मुर्मू, लक्खीराम सोरेन, निकोलस मुर्मू, चंदा मुर्मू सहित अन्य ने हथियार से लैस होकर 40-50 साथियों के साथ आम सभा पंजी को छीनने लगा. छीनने देने से इनकार किया तो पंजी छोड़कर जान मारने की नियत से मेरे सर पर लाठी से वार कर दिया. किसी तरह जान बचाकर भागे तथा एक ग्रामीण के घर में जाकर छिप गया.
इसकी सूचना मिलते ही तालझारी थाना प्रभारी प्रयाग दास, राजमहल थाना प्रभारी मनोज कुमार, तीनपहाड़ पिकेट प्रभारी रमेश कुमार सदलबल मौके पर पहुंचकर सीओ को सकुशल निकालकर थाना लाये. मामले को लेकर तालझारी थाना पुलिस सीओ के बयान पर कांड संख्या 109/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola