बाजार समिति प्रांगण में कम दर पर मिलने लगा प्याज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2015 1:17 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : राज्य सरकार के निर्देश पर साहिबगंज कृषि उत्पादन बाजार समिति गोड़ाबाड़ी हाट प्रांगण में लगे सात दुकानों में प्रतिदिन एक दुकान से प्याज कम दरों पर सोमवार से मिलने लगा. सोमवार को दुकानदार राजू साह, मो शकील, कल्लू मियां, प्रभु साह, रिजवान ने बताया कि बाजार से पांच रुपये कम दर पर बाजार […]
विज्ञापन
साहिबगंज : राज्य सरकार के निर्देश पर साहिबगंज कृषि उत्पादन बाजार समिति गोड़ाबाड़ी हाट प्रांगण में लगे सात दुकानों में प्रतिदिन एक दुकान से प्याज कम दरों पर सोमवार से मिलने लगा.
सोमवार को दुकानदार राजू साह, मो शकील, कल्लू मियां, प्रभु साह, रिजवान ने बताया कि बाजार से पांच रुपये कम दर पर बाजार समिति में प्याज मिल रहा है. बाजार में 60 रुपये किलो प्याज मिल रहा है. वहीं बाजार समिति में 55 रुपये की दर से प्याज मिल रहा है. ज्ञात हो कि शनिवार को सदर एसडीओ जितेंद्र देव ने इस बाबात अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक की थी.
कहा था कि स्थानीय लोगों की बराबर शिकायत मिल रही है कि प्याज की कालाबाजारी के लिये कुछ लोग प्याज स्टॉक कर रहे है. श्री देव ने कहा कि कालाबाजारी व जमाखोरी ना हो इसके लिये सभी को अलर्ट कर दिया गया है. साहिबगंज में प्रतिदिन 20 टन प्याज की खपत है.
श्री देव ने कहा कि जमाखोरी होने से प्याज का अभाव हो गया था. इस कमी को रोकने के लिये सभी प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि बाजार समिति में सुबह आठ से 12, एवं दोपहर दो से पांच बजे तक प्याज की बिक्री होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










