कालाजार व मलेरिया का कहर

Published at :28 Aug 2015 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
कालाजार व मलेरिया का कहर

साहिबगंज : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण व पठारी क्षेत्रों में मलेरिया ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया हैं. खासकर पठारी क्षेत्रों में मलेरिया का प्रकोप काफी बढ़ गया है. गुरुवार को सदर अस्पताल में 10 की संख्या में मलेरिया पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए भरती कराया गया. वहीं अस्पताल में सभी प्रकार का […]

विज्ञापन
साहिबगंज : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण व पठारी क्षेत्रों में मलेरिया ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया हैं. खासकर पठारी क्षेत्रों में मलेरिया का प्रकोप काफी बढ़ गया है. गुरुवार को सदर अस्पताल में 10 की संख्या में मलेरिया पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए भरती कराया गया.
वहीं अस्पताल में सभी प्रकार का स्लाइन व दवा तो उपलब्ध है लेकिन मलेरिया रोग में पड़ने वाले महत्वपूर्ण सूई ई-माल उपलब्ध नहीं है. जिसके कारण मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर से ई-माल सूई खरीदनी पड़ रही है. इस बाबत अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुरेश प्रसाद ने कहा कि जिला अस्पताल में मलेरिया के सभी प्रकार की दवा उपलब्ध है सिर्फ ई-माल की सूई नहीं है. ई-माल सूई उपलब्ध कराने को लेकर वरीय पदाधिकारी को जानकारी दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola