लाखों के जेवरात व नकद की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Aug 2015 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : शहर के साउथ कॉलोनी स्थित रिटायर सीआइटी आरके मिश्रा के बंद पड़े रेलवे क्वार्टर नंबर 257/बी में बीती बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली है. सीआइटी के अनुसार क्वार्टर के बाहरी गेट का ताला टूटा हुआ था. इस पर बगल के क्वार्टर के लोगों ने […]
विज्ञापन
साहिबगंज : शहर के साउथ कॉलोनी स्थित रिटायर सीआइटी आरके मिश्रा के बंद पड़े रेलवे क्वार्टर नंबर 257/बी में बीती बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली है. सीआइटी के अनुसार क्वार्टर के बाहरी गेट का ताला टूटा हुआ था. इस पर बगल के क्वार्टर के लोगों ने अंदर जाकर देखा तो उनके बेडरूम व अन्य कमरों का भी ताला टूटा हुआ था.
सीआइटी ने बताया कि वह अपने क्वार्टर में पड़ोस के ही एमडी चौधरी के पुत्र चिंटू को रखकर अपने समधी के यहां दरभंगा स्थित सोभंकरपुर में परिवारिक अनुष्ठान में गए थे. क्रम में सुबह स्थानीय लोगों ने उन्हें क्वार्टर में चोरी होने की सूचना दी. शाम में क्वार्टर पहुंचे तो देखा कि सोने की सात अंगूठी, दो बाला, एक चेन, नथ, टॉप, झुमका समेत 75 हजार रुपये व कागजात तथा कुछ घरेलू सामान गायब थे. इधर, सूचना पाकर जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी ॠषिकेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. देर शाम समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी.
27 दो पहिये वाहनों की हुई जांच
मंडरो . एसपी सुनील भास्कर के निर्देश पर मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के मिर्जाचौकी साहिबगंज एनएच 80 पर सहायक अवर निरीक्षक मसीह दास होरो के नेतृत्व में दो व चार पहिया वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान जरूरी कागजात नहीं रहने के कारण आधा दर्जन दो पहिया वाहन जब्त कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










