दहेज के लिए विवाहिता को जंजीर में जकड़ा

Published at :05 Aug 2015 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को जंजीर में जकड़ा

साहिबगंज : शहर के सटे मदनशाही गांव स्थित एक घर से मंगलवार की दोपहर छापेमारी कर जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित की जा रही विवाहिता को जंजीर मुक्त कराया. वहीं पुलिस ने विवाहिता अखरून निशा के ससुर जाबिर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी ऋषिकेश कुमार ने बताया कि […]

विज्ञापन
साहिबगंज : शहर के सटे मदनशाही गांव स्थित एक घर से मंगलवार की दोपहर छापेमारी कर जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित की जा रही विवाहिता को जंजीर मुक्त कराया. वहीं पुलिस ने विवाहिता अखरून निशा के ससुर जाबिर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है.
जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी ऋषिकेश कुमार ने बताया कि मिर्जाचौकी के कौड़ीखुटाना निवासी नसीमन निशा ने ओपी पुलिस को सूचना दी कि उनकी पुत्री अखरून निशा को उनके दामाद रेजाकुल अंसारी व परिवार के लोग दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं.
इस पर एसआइ शमशेर अली को जांच व सत्यापन के लिए विवाहिता को ससुराल भेजा गया, तो पुलिस को विवाहिता अखरून निशा घर के एक कमरे में खटिया में रस्सी से बांध कर रखा गया था और पैर व हाथ को लोहे के जंजीर व ताला से जकड़ कर रखा गया था. पुलिस विवाहिता को मुक्त करा कर थाना ले आयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola