चालक व खलासी को बनाया बंधक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2013 3:50 AM
तीनपहाड़ : राजमहल थाना क्षेत्र के बाबूपुर में रविवार शाम को ग्रामीणों ने एलपी ट्रक, यूपी 67/3245 के चालक जहारूल शेख व खलासी मनेरूल शेख को पांच घंटे तक बंधक बनाकर रखा. सूचना मिलते ही तीनपहाड़ पुलिस पिकेट प्रभारी अजय राम व राजमहल थाना प्रभारी राजीव रंजन घटनास्थल पहुंच कर बंधकों को मुक्त कराया. प्राप्त […]
तीनपहाड़ : राजमहल थाना क्षेत्र के बाबूपुर में रविवार शाम को ग्रामीणों ने एलपी ट्रक, यूपी 67/3245 के चालक जहारूल शेख व खलासी मनेरूल शेख को पांच घंटे तक बंधक बनाकर रखा. सूचना मिलते ही तीनपहाड़ पुलिस पिकेट प्रभारी अजय राम व राजमहल थाना प्रभारी राजीव रंजन घटनास्थल पहुंच कर बंधकों को मुक्त कराया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच सितंबर को तीनपहाड़ नीमगाछी आरइओ सड़क पर बाबूपुर पुल से समीप कमला महतो की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गयी थी. ग्रामीणों का कहना है कि घटना का अंजाम इसी ट्रक के चालक ने दिया. ग्रामीणों ने चालक व खलासी को बंधक बनाने से पहले उसके साथ मारपीट भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










