नहीं खुला है नप पदाधिकारी कार्यालय में लटका रहा ताला

Published at :15 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं खुला है नप पदाधिकारी कार्यालय में लटका रहा ताला

साहिबगंज: साहिबगंज नगर पर्षद में पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधि का एक गुट से दूसरे गुट के बीच की लड़ाई का सिलसिला पिछले चार पांच वर्षों से चलता आ रहा है. यही कारण है कि नप शहर के विकास की गाड़ी को एक कदम भी गति नहीं दे पाया है. जिसके कारण नप क्षेत्र में […]

विज्ञापन

साहिबगंज: साहिबगंज नगर पर्षद में पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधि का एक गुट से दूसरे गुट के बीच की लड़ाई का सिलसिला पिछले चार पांच वर्षों से चलता आ रहा है.

यही कारण है कि नप शहर के विकास की गाड़ी को एक कदम भी गति नहीं दे पाया है. जिसके कारण नप क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. सूत्र बताते हैं कि नप में बड़ा और मेरा फरमान सही है की बात व कमीशन को लेकर विवाद होता रहता है जनप्रतिनिधि पदाधिकारी को घेरने में तो पदाधिकारी जनप्रतिनिधि को घेरने में लगे रहते हैं यह कारण है कि नप अपने उद्देश्य से भटक गया है नप ने आदेश जारी किया कि क्षेत्र में रह रहे लोग अपने जमीन व मकान का मोटेशन करा ले, लोग जैसे-तैसे पैसा व्यवस्था कर नप कार्यालय में जमा कर अपना अपना मोटेशन करा लिये. अब बोर्ड ने अब तक हुए मोटेशन को रद्द करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है.

जनप्रतिनिधि नप ईओ सीके यादव पर तय राशि से ज्यादा पैसा लेकर व बिना अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद व समिति के अनुशंसा लिये बिना मोटेशन करने का आरोप लगा कर अब तक हुए मोटेशन को रद्द करने का प्रस्ताव पारित कर दिया और दो दिन पूर्व इसी विवाद को लेकर नप अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्षदों ने नप ईओ के कार्यालय में ताला जड़ दिया. शुक्रवार को भी नप ईओ के कार्यालय में ताला जड़ा रहा. नप कार्यालय में ना ही नप अध्यक्ष आये ना ही नप ईओ कुल मिलाकर नप की इस लड़ाई में भोली भाली जनता पीस रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola