ओके..... विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव17 को, ऑगेनाइजिंग कमेटी गठित

Published at :06 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके..... विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव17 को, ऑगेनाइजिंग कमेटी गठित

-चुनाव की तैयारी को लेकर 13 मई को समीक्षा बैठक करने का लिया निर्णयप्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज महाविद्यालय के स्टाफ रूम मंे बुधवार को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर ऑर्गेनाइजिंग कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डॉ मृदुला सिन्हा ने की. बैठक मंे चुनाव को लेकर ऑर्गेनाइजिंग कमेटी का गठन किया […]

विज्ञापन

-चुनाव की तैयारी को लेकर 13 मई को समीक्षा बैठक करने का लिया निर्णयप्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज महाविद्यालय के स्टाफ रूम मंे बुधवार को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर ऑर्गेनाइजिंग कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डॉ मृदुला सिन्हा ने की. बैठक मंे चुनाव को लेकर ऑर्गेनाइजिंग कमेटी का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 17 मई को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव में उदघाटन सत्र व शैक्षणिक सत्र का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद दोपहर दो बजे चुनाव कराया जायेगा. चुनाव की तैयारी को लेकर आगामी 13 मई को समीक्षा बैठक करने का निर्णय लिया गया. मौके पर डॉ एपी सिंह, डॉ शफीक आलम, डॉ रंजीत कुमार सिंह, डॉ ध्रुवज्योति सिंह, डॉ मीरा चौधरी, डॉ राधा सिंह, डॉ बीडी द्वारी सहित अन्य उपस्थित थे. ऑर्गेनाइजिंग कमेटी का विस्तारसंरक्षक-कुलपति डॉ एहसान कमर, सह संरक्षक प्राचार्य सिकंदर यादव, अध्यक्ष डॉ मृदुला सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रो एसआरआइ रिजवी, प्रायोजक सचिव डॉ रंजीत कुमार सिंह, संयुक्त सचिव डॉ यशराज सिंह, सह सचिव राहुल कुमार संतोष, कोषाध्यक्ष अनुप साह, ऑडिटर संजीव कुमार सिंह, रजिस्ट्रेशन कमेटी डॉ चंद्रशेखर प्रसाद, मंच सज्जा कमेटी मीरा चौधरी, भोजन प्रबंधन डॉ हरिप्रकाश झा, डॉ अजय कांत, ठहराव कमेटी मनोज गुप्ता, एसए अवस्थी, पुस्तक विमोचन डॉ राधा सिंह, सुरक्षा व प्रोटोकॉल कमेटी एपी सिंह, मीरा चौधरी, वित्त प्रबंधन कमेटी डॉ बीडी द्वारी, शफीक अहमद, मीडिया प्रबंधन कमेटी एसएस मुंडा, अजय कांत, राजीव सिंह, चुनाव डेलीगेट शफीक अहमद, डीजे सिंह, राहुल संतोष, एसएस मुंडा के नाम शामिल है. ………….फोटों नं 6 एसबीजी 23 हैं.कैप्सन: बुधवार को बैठक करते शिक्षक संघ के सदस्य.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola