तीन घर सहित विद्यालय भवन को किया क्षतिग्रस्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Apr 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन

जंगली हाथी के उत्पात से लोगों में दहशत बरहेट : प्रखंड के सीमड़ा पंचायत के लक्ष्मी बथान गांव में एक जंगली हाथी मंगलवार रात गांव में घुस आया. हाथी ने गांव में उत्पात मचाते हुए तीन घरों सहित विद्यालय भवन को नुकसान पहुंचाया है. जानकारी के अनुसार हाथी ने गांव के रसके हेंब्रम, मिस्त्री हेंब्रम […]
विज्ञापन
जंगली हाथी के उत्पात से लोगों में दहशत
बरहेट : प्रखंड के सीमड़ा पंचायत के लक्ष्मी बथान गांव में एक जंगली हाथी मंगलवार रात गांव में घुस आया. हाथी ने गांव में उत्पात मचाते हुए तीन घरों सहित विद्यालय भवन को नुकसान पहुंचाया है.
जानकारी के अनुसार हाथी ने गांव के रसके हेंब्रम, मिस्त्री हेंब्रम व दुरू हांसदा के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही घर में रखे अनाज को बरबाद कर दिया. वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मी बथान के भवन को भी नुकसान पहुंचाया है.
मामले की जानकारी मिलने पर बरहेट बीडीओ राजीव कुमार एवं अंचलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी इम्तीयाज अंसारी गांव पहुंचे और क्षति का आकलन किया. ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को हाथी पकड़ीगोड़ा गांव के आस-पास जंगल में देखा गया था. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने बरहेट थाना पुलिस को दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










