अभियान चलाकर मुक्तेश्वरधाम गंगा घाट को बनाया स्वच्छ

Updated:
विज्ञापन
अभियान चलाकर मुक्तेश्वरधाम गंगा घाट को बनाया स्वच्छ

लोगों को जलीय जीवों के संरक्षण और जल प्रदूषण के प्रति जागरूक किया गया

विज्ञापन

साहिबगंज

निर्मल गंगा, अविरल गंगा के संकल्प को साकार करने को लेकर रविवार सुबह मुक्तेश्वरधाम गंगा घाट, साहिबगंज में गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया. राष्ट्रीय गंगा मिशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से मॉडल कॉलेज राजमहल व नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर घाट की सफाई की. अभियान का उद्देश्य गंगा तट की स्वच्छता, जलीय जीवों का संरक्षण और जल प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाना था. इस दौरान लोगों से गंगा में कचरा, प्लास्टिक और पूजन सामग्री नहीं डालने की अपील की गई. कार्यक्रम में प्रिया कुमारी, निती कुमारी, अंकिता दास, रोश परवीन, नेहा कुमारी, आशिया परवीन, मधु कुमारी, रजनी कुमारी, इशा कुमारी, बबली कुमारी, चांदनी कुमारी, घंटी कुमारी, निशा कुमारी, सचिन कुमार, जय कुमार एवं आदेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola