इलाका भ्रमण करने पीएचइडी केंद्रीय सचिव आयेंगी साहिबगंज आज

संवाददाता, साहिबगंजपीएचइडी के केंद्रीय सचिव विजय लक्ष्मी जोशी, उप सचिव निपुन विनायक, स्टेट पीएचइडी के प्रधान सचिव एपी सिंह व अन्य सदस्य एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को साहिबगंज आ रहे हैं. नोडल पदाधिकारी डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, कार्यपालक अभियंता अनिल प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 9:45 बजे रांची आयेंगी, 10 बजे […]
संवाददाता, साहिबगंजपीएचइडी के केंद्रीय सचिव विजय लक्ष्मी जोशी, उप सचिव निपुन विनायक, स्टेट पीएचइडी के प्रधान सचिव एपी सिंह व अन्य सदस्य एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को साहिबगंज आ रहे हैं. नोडल पदाधिकारी डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, कार्यपालक अभियंता अनिल प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 9:45 बजे रांची आयेंगी, 10 बजे रांची से विशेष हेलीकॉप्टर से साहिबगंज के लिए रवाना होगी. 11:30 बजे साहिबगंज आयेगी. 11:30 से 1:30 तक सकरीगली व महादेवगंज में बन रहे कई पंचायतों में बन रहे शौचालय व नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा करेंगी. इसके साथ यूनिसेफ, वाटर हेड, डब्ल्यूएसपी, वर्ल्ड बैंक, जेएसएफ के भी सदस्य साथ में रहेंगे. मौके पर क्षेत्र भ्रमण के बाद पीएचइडी कार्यालय में बन रहे जिला जल जांच प्रयोगशाला की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद दोपहर 2 से 3 बजे तक स्थानीय परिसदन में पदाधिकारी के साथ वार्ता करेंगे. 78 गांव में बनेगा 39 हजार शौचालयप्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट नमामि गंगे को सफल बनाने के लिए गंगा तट पर बसे 6 प्रखंड सदर, राजमहल, तालझारी, बोरियो, उधवा, बरहरवा प्रखंड के पड़ने वाले 33 पंचायत के 78 गांव में शौचालय का निर्माण किया जाना है. कार्यपालक अभियंता अनिल प्रसाद ने बताया कि 47 करोड़ 28 लाख की लागत से 39,404 शौचालय का निर्माण का लक्ष्य है. अभी तक तीन करोड़ 95 लाख रुपये चेक के माध्यम से गांव में वितरण किया गया है. दो हजार शौचालय का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










