ओके.... पुलिस ने किया वारंटी को गिरफ्तार

Published at :26 Apr 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.... पुलिस ने किया वारंटी को गिरफ्तार

प्रतिनिधि, साहिबगंजशनिवार को शहर के अंजुमन नगर से प्रशिक्षु डीएसपी प्रकाश सोय व संदीप भगत के नेतृत्व में जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने चोरी मामले के आरोपित मो मुस्तकीम उर्फ शारूख खान उर्फ कालो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. रविवार को जिरवाबाड़ी ओपी में प्रेस वार्ता में डीएसपी शशिभूषण ने बताया कि आरोपित शारूख खान […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहिबगंजशनिवार को शहर के अंजुमन नगर से प्रशिक्षु डीएसपी प्रकाश सोय व संदीप भगत के नेतृत्व में जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने चोरी मामले के आरोपित मो मुस्तकीम उर्फ शारूख खान उर्फ कालो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. रविवार को जिरवाबाड़ी ओपी में प्रेस वार्ता में डीएसपी शशिभूषण ने बताया कि आरोपित शारूख खान की तलाश कई सालों से थी.उस पर 10 जुलाई 2012 में भरतिया कॉलोनी रोड में मातादीन भगत के गोदाम में चोरी करने व 15 मार्च 2015 को गुल्लीभट्टा में एक घर में चोरी करने का आरोप हैं. किशोर ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि शारूख खान उसे प्रश्रय देकर चोरी कराता है. डीएसपी ने बताया कि शारूख खान व हबीबपुर का इजहार उर्फ बादशाह यूपी के गोंडा रेल थाना में दर्ज प्राथमिकी में भी वांछित है. वहीं शारूख खान से शहर हुए चोरी के घटनाओं में उसकी संलिप्तता की भी पूछताछ हुई है. इस मौके पर जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी राजेंद्र दास, नगर थाना के एएसआइ रामचंद्र प्रसाद व अन्य उपस्थित थे. …………..फोटो नंबर 26एसबीजी 7है कैप्सन: रविवार को जिरवाबाड़ी ओपी में गिरफ्तारी का जानकारी देते डीएसपी व अन्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola