दो पक्षों के बीच मारपीट, घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2013 1:15 AM
मिर्जाचौकी : थाना क्षेत्र के मिर्जा संताली गांव में आपसी विवाद को लेकर बुधवार की रात दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें एक घायल हो गया. इस मामले को लेकर पीड़ित गोपाल महलदार की पत्नी वीणा देवी ने मिर्जाचौकी थाना में गुरुवार को लिखित शिकायत दर्ज करायी. वीणा देवी ने बताया कि गांव के जर्नाधन […]
मिर्जाचौकी : थाना क्षेत्र के मिर्जा संताली गांव में आपसी विवाद को लेकर बुधवार की रात दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें एक घायल हो गया. इस मामले को लेकर पीड़ित गोपाल महलदार की पत्नी वीणा देवी ने मिर्जाचौकी थाना में गुरुवार को लिखित शिकायत दर्ज करायी.
वीणा देवी ने बताया कि गांव के जर्नाधन महलदार की शादी उसके पति ने करायी है. शादी के बाद जनार्दन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता रहता है. उसका बचाव करने गये गोपाल को शेख निसार, निरू मरांडी, पुलिस हेंब्रम, ज्योतिष हेंब्रम, हेमलाल हेंब्रम, मुन्नी हेंब्रम, पुलिस हेंब्रम आदि ने मिल कर पिटाई कर दी. इधर, इस मामले में मिर्जाचौकी पुलिस ने एक आरोपित शेख निसर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










