बाढ़ पीड़ितों ने आयुक्त को घेरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2013 4:15 AM
साहिबगंज : संताल परगना के आयुक्त अशोक मिश्र व डीसी ए मुथू कुमार ने शुक्रवार को सकरीगली मध्य विद्यालय में बनाये गये बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हें बाढ़ प्रभावित परिवारों का गुस्सा झेलना पड़ा. गोपालपुर दियारा वार्ड नंबर एक के प्रभावित लोगों ने आयुक्त के वाहन के सामने से घेर लिया. […]
साहिबगंज : संताल परगना के आयुक्त अशोक मिश्र व डीसी ए मुथू कुमार ने शुक्रवार को सकरीगली मध्य विद्यालय में बनाये गये बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हें बाढ़ प्रभावित परिवारों का गुस्सा झेलना पड़ा.
गोपालपुर दियारा वार्ड नंबर एक के प्रभावित लोगों ने आयुक्त के वाहन के सामने से घेर लिया. उन्होंने कहा हमें अनाज दिलायें, तभी जाने देंगे. राजमहल प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर दियारा के वार्ड नंबर एक के ग्रामीण सीताराम चौधरी, छठूलाल चौधरी व जोधन चौधरी ने कहा कि दो दिन से हमलोग शिविर में रह रहे हैं.
आने–जाने में 40 रुपये भाड़ा लगता है, लेकिन अनाज का वितरण नहीं किया जा रहा है. वार्ड के 200 परिवार प्रभावित हैं. आक्रोशित लोगों ने कमिश्नर का घेराव किया, तो तुरंत डीसी ए मुथू कुमार, एसी त्रिवेणी कुमार, एसपी अवध बिहारी राम, अनुमंडल पदाधिकारी महेश संथालिया सहित दर्जनों जवानों ने लोगों को हटाते हुए आयुक्त के वाहन को राहत शिविर से बाहर निकलवाया.
लोगों को समझाने के बाद डीसी–एसपी भी निकले. एसडीओ ने दो घंटे तक बैठ कर अनाज बंटवाया. लोगों का कहना था कि वार्ड सदस्य उस वार्ड का नहीं है, इसलिए अनाज नहीं मिल रहा है. एसडीओ ने कर्मचारी को सूची बनाकर अनाज देने की बात कही. मौके पर तालझारी थाना प्रभारी महादेव सिंह, मुफसिल थाना प्रभारी निलेश कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










