संताल परगना में बिजली कटौती से गहराया संकट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2013 4:16 AM
फरक्का में 315 एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर खराब गोड्डा/दुमका/देवघर : फरक्का स्थित एनटीपीसी में 315 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर में आयी खराबी के कारण कहलगांव द्वारा संताल परगना को दी जाने वाली बिजली आपूर्ति में कटौती की जा रही है. इससे संताल में बिजली संकट गहरा गया है. वर्तमान में कहलगांव से गोड्डा को छह तथा […]
फरक्का में 315 एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर खराब
गोड्डा/दुमका/देवघर : फरक्का स्थित एनटीपीसी में 315 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर में आयी खराबी के कारण कहलगांव द्वारा संताल परगना को दी जाने वाली बिजली आपूर्ति में कटौती की जा रही है. इससे संताल में बिजली संकट गहरा गया है.
वर्तमान में कहलगांव से गोड्डा को छह तथा दुमका, साहिबगंज व पाकुड़ को मात्र पांच–पांच मेगावाट बिजली आपूर्ति की जा रही है. वहीं फरक्का से 35 मेगावाट देवघर को बिजली दी जाती थी, लेकिन पावर ट्रांसफॉर्मर खराब होने के बाद आपूर्ति शून्य हो गयी है. विभाग के अनुसार, संताल को कहलगांव से 120 मेगावाट बिजली आपूर्ति की जाती थी. बिजली विभाग की मानें, तो फरक्का के ट्रांसफॉर्मर में आयी खराबी को दूर करने में इंजीनियर लगे हैं.
इसे ठीक करने में सप्ताह से लेकर एक माह तक का भी समय लग सकता है. ज्ञात हो कि कहलगांव से संताल में गोड्डा, दुमका ग्रिड (दुमका, पाकुड़, देवघर) व साहिबगंज को बिजली आपूर्ति की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










